सूने घर में चोरी , 2 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल, पुलिस कर रही जांच ,,
जांजगीर-चाम्पा // सूने घर में चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के रोगदा गांव का है।पुलिस ने चोरी गए सामान को भी बरामद किया है।
नवागढ़ थाने के टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि रोगदा गांव के रमेश साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 1 जुलाई को घर में ताला लगाकर शादी में शामिल होने ससुराल गया था। 3 जुलाई को वापस आया तो देखा कि घर में चोरी हो गई है। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ़ जुर्म दर्ज किया और जांच शुरू की।
जांच के दौरान राकेश केंवट और रामेश्वर साहू की चोरी करने संलिप्तता होने की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो दोनों ने चोरी करने की बात कबूल कर ली। फिर पुलिस ने दोनों से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया, जिसमें टीवी, पंखा समेत दूसरे सामान थे. मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्ताए किया गया और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है ।
Author Profile
Latest entries
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
अपराध13/09/2026सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी के दो मामलों में सफलता… कंप्यूटर उपकरण और एक्टिवा स्कूटी बरामद, नाबालिग सहित दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…
