स्कूलों के लिए SOP जारी,पैरेंट्स की सहमति से ही बच्चों को स्कूल बुलाया जा सकेगा,साथ ही इन बातों का रखना होगा ध्यान…
दो-तीन हफ्ते तक बच्चों का कोई असेसमेंट नहीं होगा… कैम्पस में इमरजेंसी केयर टीम बनानी होगी…

रायपुर // शिक्षा मंत्रालय ने 15 अक्टूबर के बाद ग्रेडेड मैनर (फेज वाइज) में स्कूल और कोचिंग इंस्टीट्यूट्स खोलने के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। दो-तीन हफ्ते तक बच्चों का कोई असेसमेंट नहीं होगा, कैम्पस में इमरजेंसी केयर टीम बनानी होगी। पैरेंट्स की सहमति से ही बच्चों को स्कूल बुलाया जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि गृह मंत्रालय ने राज्यों को यह छूट दी है कि वे अपने हालातों को देखते हुए और पैरेंट्स की सहमति से स्कूल खोल सकते हैं। किसी बच्चे को जबरदस्ती नहीं बुलाया जाएगा। बच्चे को सुरक्षा उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी स्कूल की होगी।
Author Profile
Latest entries
अपराध15/05/2026रात्रि गश्त में पुलिस को सफलता : स्कूटी की डिक्की से चाकू और कैची बरामद, दो युवक गिरफ्तार…
अपराध15/05/2026फर्जी पुलिस बन हाईवे पर लूट: ट्रक चालक को जेल भेजने की धमकी देकर 9 बोरी तंबाखू और नकदी ऐंठने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर14/05/2026सूने मकानों की रेकी कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार का सामान बरामद…
अपराध13/05/2026मोपका के जायसवाल ढाबे पर पुलिस का छापा, शराबखोरी का अड्डा चला रहा था संचालक गिरफ्तार,, देशी शराब और बियर जप्त..
