जिस पन्ने का श्वेता जैन की डायरी होने का दावा, उसे सादे कागज पर फर्जी तरीके से बनाया गया
इंदौर / मध्यप्रदेश के इंदौर के चर्चित हनी ट्रैप कांड की मास्टर माइंड श्वेता जैन के डायरी के पन्नों के वॉयरल होने पर शुक्रवार को आखिरकार विराम लग गया। जिस पन्ने को श्वेता जैन का होना बताया जा रहा है, वह एसआईटी को मिली डायरी का पन्ना ही नहीं है, बल्कि वॉयरल पन्ना सादा कागज है और उस पर फर्जी तरीके से नाम लिखकर वॉयरल किया गया है। इस लेकर एसएसपी इंदौर रुचिवर्धन मिश्रा ने कहा, श्वेता जैन के डायरी के जिस पन्ने को वॉयरल किया जा रहा है, वह फर्जी है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को ऐसी कोई डायरी नहीं मिली है, जिसमें छत्तीसगढ़ का जिक्र किया गया है। गिरोह की मास्टरमाइंड श्वेता जैन, बरखा सोनी, आरती समेत पांचों महिलाओं का बयान दर्ज किया जा रहा है। उनके बयान में क्लू मिलने के बाद ही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम छत्तीसगढ़ जा सकती है।

डायरी में छग के दो दर्जन नाम
पुलिस एक्सपर्ट के मुताबिक जिस पन्ने को वॉयरल कर श्वेता जैन की डायरी का होने का दावा किया जा रहा है, वह डायरी का पन्ना नहीं है। उसे पुराने सादे पन्ने पर लिखा गया है। इस पन्ने की लिखावट बेहद नई है, लेकिन उसे धुल से रगड़कर पुराना बनाने की कोशिश की गई है। यही नहीं, पन्ने के शुरुआत में छत्तीसगढ़ के पंछी लिखा है, लेकिन श्वेता की डायरी में इसका कहीं भी जिक्र नहीं है। और भी कई पहलू हैं, जिससे साफ है, वॉयरल पन्ना डायरी का नहीं है।
कोडवर्ड में नहीं लिखा है नाम
जानकारों की मानें तो वॉयरल पन्ने में कोडवर्ड में लिखे आरएम, एमजी समेत अन्य काेडवर्ड नेम डायरी में दर्ज ही नहीं हैं। श्वेता की डायरी में हिसाब नहीं, बल्कि लोगों का पूरा नाम, एड्रेस और मोबाइल नंबर ही दर्ज हैं। उनके एनजीओ का हिसाब अलग रजिस्टर में दर्ज किया गया है, जिसकी छायाप्रति ठेका लेने वाले विभाग में जमा की गई है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम के बयान से साफ है, डायरी के पन्नों की उपज छत्तीसगढ़ की है और सिर्फ बदनाम करने की नीयत से बनाकर वॉयरल किया गया है।
छग के अफसरों से हो सकती है पूछताछ
सूत्रों के मुताबिक वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह की सरगना ने बयान में भोपाल, इंदौर, छतरपुर और छत्तीसगढ़ के कुछ अफसरों का नाम कबूल किया है, जिनसे उसके संबंध थे और एनजीओ का काम लिया है। एसआईटी श्वेता जैन समेत सभी पांच महिलाओं को लेकर शुक्रवार को भोपाल रवाना हुई है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
