रायपुर / बिलासपुर / छग की राजधानी रायपुर के कोतवाली थाने में बिलासपुर की अधिवक्ता और सामाजिक सेविका प्रियंका शुक्ला ने दुर्ग में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक रिचा मिश्रा और रायपुर निवासी ममता शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस ने एडिशनल एसपी रिचा मिश्रा और ममता शर्मा के खिलाफ धारा 294,323 और 506 तथा 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


प्रियंका शुक्ला द्वारा रायपुर के कोतवाली थाने में दी शिकायत में लिखा है कि, वे सखी सेंटर में एक महिला से मिलने गईं थी जो कि, अपने एक मामले में वो मुझसे मदद चाहती हैं, वहाँ पहुँचने पर ममता शर्मा ने बत्तमीजी की और धक्कामुक्की करते हुए मेरा फोन छिनने की कोशिश की गई, वहीं मौक़े पर मौजूद अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक रिचा मिश्रा के साथ मिलकर मारपीट भी की गई।आवेदन मे उल्लेख है कि,अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला जिस पीड़िता से मिलने गईं थी, वो लगातार रो रही थी और उसे उक्त दोनों के द्वारा धमकाया जा रहा था।पूरे मामले को लेकर अधिवक्ता व सामाजिक कार्यकर्ता प्रियंका शुक्ला का कहना है कि,
मेरे साथ जो भी वहाँ घटना घटी उससे मैं हतप्रभ हूँ.. मुझे मारते हुए अंदर खींचने और मेरा मोबाइल छिनने की कोशिश हुई क्योंकि जो वहाँ पीड़िता के हो रहा था मै उसकी रिकॉर्डिंग कर रही थी,मैं उस पीड़िता से मिलने गई थी, उस समय ऐसा करना स्तब्ध करता है”
रायपुर की कोतवाली पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक रिचा मिश्रा और रायपुर निवासी ममता शर्मा के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
