अवैध खुदाई में हुई बच्चे की मौत के बाद नींद से जागा खनिज विभाग… रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर की कार्यवाही… 9 वाहन जप्त… लवारिस हालत में ट्रैक्टर छोड़ भागे ड्राइवर…
अगस्त, 19 / 2021, बिलासपुर
बुधवार को ग्राम कच्छार स्थित अरपा नदी में खनिज, राजस्व अमले तथा थाना कोनी द्वारा अवैध रेत उत्खनन पर संयुक्त कार्यवाही की गई। जिसमें कुल 9 ट्रैक्टर रेत का अवैध उत्खनन पकड़ा गया है खनिज और पुलिस की टीम को देखते ही वाहन चालक और मजदूर ट्रैक्टरों को लावारिस हालात में नदी में छोड़ कर फरार हो गए।

मिट्टी की अवैध खुदाई से बने गड्ढे में एक बच्चे की हुई मौत के बाद अचानक नींद से जागा खनिज विभाग एकाएक अवैध उत्खनन करने वालो पर कार्यवाही करने कछार पहुंच गया। जहां कार्यवाही करते हुए 9 ट्रैक्टरों को अवैध उत्खनन करते पकड़ा गया है। संयुक्त टीम को देख कर वाहन चालक और मजदूर ट्रैक्टरों को नदी में छोड़ भाग गए। जांच में सभी ट्रैक्टरों के चेचिस व वाहन पंजीयन नंबर नोट किया गया। खनिज टीम के मुताबिक ये सभी वाहन को छोड़ कर भाग गए है। इसलिए सभी वाहन मालिकों के खिलाफ फिटनेस संबंधी जांच कराने और वाहन किस प्रयोजन के लिए गए थे इसकी जांच आरटीओ से कराई जा रही है। इसके बाद वाहन मालिकों पर कार्यवाही की जाएगी। इसके अतिरिक्त खनिज अमले न 4 अन्य वाहनों को रेत का अवैध परिवहन करते पकड़ा है। इन वाहनों को जप्त कर खनिज जांच चौकी सेंदरी में रखा गया है।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
