पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर प्रत्येक शुक्रवार को ‘ऑनलाईन दरबार’ में सुनेंगे रेंज अंतर्गत जिलों के अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की समस्याएं व गुजारिशें…
बिलासपुर, जून, 01/2022
रेंज के जिले में पदस्थ पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों व उनके परिजनों की समस्याओं व गुजारिशों का त्वरित निराकरण हो सके, इस उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रतन लाल डांगी द्वारा रेंज कार्यालय स्तर पर ‘ऑनलाईन दरबार’ आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें रेंज अंतर्गत जिले के रक्षित केन्द्र में पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित होकर सीधे ऑनलाईन जुड़कर अपनी निजी व कार्य क्षेत्र से संबंधित समस्याएं व गुजारिशें प्रस्तुत कर सकते हैं।
यह ‘ऑनलाईन दरबार’ प्रत्येक शुक्रवार को जिलों में आयोजित होने वाली जनरल परेड के उपरांत प्रातः 08.00 से 09.30 बजे तक किया जाएगा, जिसमें जो अधिकारी/कर्मचारी एवं उनके परिजन अपनी समस्याएं/गुजारिश करना चाहते हैं, वे आवेदन पत्र के साथ उपस्थित रहेंगे। आवेदन पत्रों का संबंधित पुलिस अधीक्षक स्वयं भी परीक्षण कर ऑनलाईन दरबार में प्रस्तुत कराएंगे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
