नगर सैनिक की धारदार हथियार से गले में संघातिक वार कर की गई हत्या… सड़क पर खून से लथपथ मिली लाश, थाने से ड्यूटी कर लौटते वक्त हुई वारदात, पुलिस मौके पर….

जांजगीर-चाम्पा // नवागढ़ थाने में पदस्थ नगर सैनिक रज्जू प्रसाद तिवारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है. वे नवागढ़ थाने से ड्यूटी करके अपने घर अमोरा गांव लौट रहे थे. रास्ते में अवरीद-अमोरा गांव के मध्य सुनसान इलाके में इस वारदात को अंजाम दिया गया है ।
अज्ञात आरोपियों ने नगर सैनिक रज्जू प्रसाद तिवारी को मौत के घाट उतारा है. गले में धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है. रात साढ़े 8 बजे से 10 बजे के बीच की घटना बताई जा रही है, जब वे थाने से ड्यूटी करके अपने गांव अमोरा लौट रहे थे. सड़क पर नगर सैनिक की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी.
फिलहाल, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । हत्या की इस संगीन घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है।
Author Profile
Latest entries
अपराध15/05/2026रात्रि गश्त में पुलिस को सफलता : स्कूटी की डिक्की से चाकू और कैची बरामद, दो युवक गिरफ्तार…
अपराध15/05/2026फर्जी पुलिस बन हाईवे पर लूट: ट्रक चालक को जेल भेजने की धमकी देकर 9 बोरी तंबाखू और नकदी ऐंठने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर14/05/2026सूने मकानों की रेकी कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार का सामान बरामद…
अपराध13/05/2026मोपका के जायसवाल ढाबे पर पुलिस का छापा, शराबखोरी का अड्डा चला रहा था संचालक गिरफ्तार,, देशी शराब और बियर जप्त..
