शहर के तीन मुक्तिधाम में होगा इलेक्ट्रॉनिक शवदाह… महापौर ने एक करोड़ 50 लाख का प्रस्ताव बनाया…
एसईसीएल को लिखा पत्र निर्माण के लिए सीएसआर मद से राशि का करे स्वीकृत… तोरवा, सरकंड़ा और भारतीनगर मुक्तिधाम में स्थापित की जाएगी मशीन…

बिलासपुर // मुक्तिधाम में शव की बढ़ती संख्या और हो रही परेशानी को देखते हुए अब शहर के तीन मुक्तिधाम में विद्युत शवदाह गृह की स्थापना किया जाएगा। जिसके लिए महापौर ने प्रस्ताव बना कर एसईसीएल को भेजा है। और सीएसआर मद से विद्युत शव गृह स्थिपीत करने के लिए एक करोड़ 5० लाख रुपए स्वीकृत करने कहा है।
कोरोना संक्रमण के साथ ही सामान्य मौत को आकड़ा जिले में बढ़ गया है। जिसके कारण मुक्तिधामों में परिजनों को मृतक के दाहसंस्कार को लेकर कई समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में महापौर रामशरण यादव ने शहर के कुछ मुक्तिधामों में विद्युत शवदाह गृह बनाने का प्रस्ताव रखा जिसके बाद नगर निगम ने तोरवा मुक्तिधाम, पं. देवकीनंदन दीक्षित मुक्ति धाम सरकंड़ा और भारतीनगर मुक्तिधाम में 5०-5० लाख रुपए की लागत से तीनों जगह एक करोड़ 5० लाख रूपए में विद्युत शवदाह गृह का निर्माण कराने का प्रस्ताव बनाया है। जिसके लिए एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक को पत्र लिखते हुए महापौर रामशरण यादव ने कहा कि तीनों मुक्तिधाम में विद्युत शवदाह गृह स्थापना हेतु सीएसआर मद से एक करोड़ 5० लाख रूपए उपलब्ध कराएं।
तीनों स्थानों पर विद्युत शवदाह गृह की स्थापना से जहां एक ओर जलाउ लकड़ी की बचत होगी वहीं पर्यावरण को नुकसान से बचाव होगा। कार्य की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए उपरोक्त कार्य सीएसआर मद से कराया जाना प्रस्तावित है। अत: विद्युत शवगृह हेतु एक करोड़ 5० लाख रूपए सीएसआर मद से नगर निगम बिलासपुर को आबंटित करे। ताकि लोगो को मुक्तिधाम में हो रही समस्या का निदान हो सके।
Author Profile
Latest entries
अपराध11/11/2026टिकरापारा से कोरमी तक अवैध शराब का कारोबार, कोतवाली-सिरगिट्टी पुलिस ने की कार्रवाई.. बीयर से लेकर व्हिस्की तक बरामद, 34 लीटर से अधिक शराब और बाइक जब्त…
बिलासपुर11/11/2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज.. कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा..
राजनीति05/11/2026बेलतरा में ‘राष्ट्र चिंतन’ प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन… अजय चंद्राकर और विधायक सुशांत शुक्ला का कांग्रेस पर तीखा प्रहार… जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त, हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर…
बिलासपुर03/11/2026बिलासपुर में पटवारियों ने जलाया शासन के आदेश का पुतला, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी.. प्रदेश अध्यक्ष के निलंबन से बढ़ा आक्रोश, एक महीने से काम बंद हड़ताल पर हैं पटवारी..
