उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र सौंपकर कोरोना के मद्देनजर मामलों की वर्चुअल सुनवाई की मांग की…
बिलासपुर // गुरूवार को उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओ ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र सौपकर कोरोना विस्फोट के मद्देनजर वर्चुअल सुनवाई की मांग की है। पत्र सौंपने के दौरान वकीलों ने प्रदेश और शहर में कोरोना विस्फोट के हालात से मुख्य न्यायाधीश को परिचय कराया। वकीलों ने बताया कि इस हालात से जन सामान्य की तरह वकील भी अछूते नही हैं।
हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने सामुहिक रूप से मुख्य न्यायाधीश आरसी मेमन को पत्र देकर कोरोना महामारी के हालात से परिचय कराया । वकीलों ने बताया कि देश प्रदेश की तरह बिलासपुर में भी कोरोना की विस्फोटक स्थिति से लोगों को सामना करना पड़ रहा है। कोरोना के दूसरे लहर में हाईकोर्ट का स्टाफ भी अछूता नहीं है। जाहिर सी बात है कि वकील भी इस हालात से अलग नहीं है।
अधिवक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निवेदन है कि सर्व हित मे न्यायालय की सुनवाई पूरी तरह वर्चुअल किया जाए।
अधिवक्ताओं ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र प्रैक्टिसिंग बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप दुबे की अगुवाई में दिया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वश्री, राजेश केशरवानी, हेमन्त केशरवानी,अवध त्रिपाठी, अजीत सिंह,उत्तम पांडेय,अरविंद सिन्हा समेत अन्य वकील भी मौजूद थे।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
Uncategorized28/08/2026सड़क पर दबंगई का वीडियो वायरल,, युवक को लाठी-बेल्ट से पीटा,, बिलासपुर में बेखौफ बदमाश..
