शासकीय कर्मचारी और लोक सेवक लोगों को कोविड टीकाकरण के लिए करें प्रेरित…
संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग और आईजी श्री डांगी ने की अपील…
बिलासपुर 1 अप्रैल // कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अधिक से अधिक पात्र लोग टीकाकरण केन्द्रों में पहुंचे और कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण करवाएं। संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग और आईजी रतनलाल डांगी ने आज यह अपील करते हुए शासकीय कर्मचारियों और लोक सेवकों को अपने परिवार, रिश्तेदार और पड़ोसियों को जो 45 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके हैं, टीकाकरण केन्द्रों तक लाने कहा।
संभागायुक्त ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी और लोक सेवक अगले 05 दिनों में कम से कम 100 लोगों का टीकाकरण कराने की जिम्मेदारी लेें। संभाग के सभी कार्यालयों के जिला प्रमुख अपने कर्मचारियों को निर्देशित करें कि वे स्वयं टीकाकरण कराएं, साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी टीकाकरण केन्द्र तक ले जाना सुनिश्चित करें। सभी लोग उत्साह से इस कार्य में सहयोग करें।
अनावश्यक न निकले घरों से…
संभागायुक्त ने लोगों से यह भी अपील की कि वे अनावश्यक रूप से अपने घरों से बाहर न निकले, गर्मी बढ़ने से लू का प्रकोप बढ़ रहा है, जिसके कारण शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी प्रभावित होती है। एैसे समय में कोरोना का संक्रमण बढ़ेगा। इसलिए लू और कोरोना से बचाव के लिए बेहतर है कि घर में रहा जाये। आईजी रतनलाल डांगी ने कहा कि अनावश्यक रूप से सड़कों पर भीड़ जमा होने पर कार्यवाही की जायेगी। लोग समूह बनाकर एक जगह पर न रहें। सब्जी मण्डी और साप्ताहिक हाट बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करें अन्यथा सख्ती से कार्यवाही की जायेगी। जिला दण्डाधिकारी द्वारा दुकानों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए समय निर्धारित किया गया है। निर्धारित समय पर सभी दुकाने बंद की जानी है, इस आदेश का पुलिस द्वारा कड़ाई से पालन कराया जायेगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
