महाधिवक्ता कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने लगावाया कोरोना से बचाव का टीका…
रायपुर, 1अप्रैल // महाधिवक्ता कार्यालय बिलासपुर में आज स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोरोना टीकाकरण के लिए विशेष कैम्प आयोजित हुआ। महाधिवक्ता श्री सतीष चंद वर्मा के विशेष प्रयास से आयोजित टीकाकरण कैम्प में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के शासकीय अधिवक्ताओं सहित महाधिवक्ता कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्व-स्फूर्त रूप से कोरोना से बचाव का टीका लगवाया।
राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा के अनुरूप कार्यालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के लिए मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों में कोरोना टीकाकरण हेतु विशेष कैम्प लगाए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में कोरोना के विरूद्ध टीकाकरण का कैम्प महाधिवक्ता कार्यालय बिलासपुर में भी लगाया गया।
गौरतलब है कि महाधिवक्ता कार्यालय बिलासपुर में रोजाना बड़ी संख्या में प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारी जवाब दावा हेतु तथा पुलिस कर्मी केस डायरी एवं कागजात लेकर आते हैं। महाधिवक्ता कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी कोरोना संक्रमित होने से सुरक्षित रहें, इसको ध्यान में रखते हुए टीकाकरण जरूरी हो गया था।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
