बिलासपुर // मरवाही उपचुनाव में कांग्रेस को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद बिलासपुर में 26 नवंबर को जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का महासंगम होने जा रहा है। जिला स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के बैनर तले आयोजित इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में जिले के सभी विकास खंडों से कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। उक्ताशय की जानकारी देते हुए बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि बिलासपुर शहर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल परिसर में 26 नवंबर को दोपहर 1 बजे होने वाले इस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार राजेश तिवारी एवं खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे। लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में 26 नवंबर को दोपहर 1 बजे होने वाले इस कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। इस सम्मेलन को लेकर बिलासपुर जिले के सभी विकासखंड मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का सिलसिला चल रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केसरवानी विभिन्न विकासखंड मुख्यालयों समय जिले के शहरी क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें ले रहे हैं। इस सम्मेलन में शामिल होने वाले हजारों कार्यकर्ता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश सरकार के जनहितकारी फैसलों, और गरीबों के कल्याण के लिए लागू की जा रही योजनाओं को गांव गांव में जन जन तक पहुंचाने का महा-संकल्प लेंगे। सुबह से देर शाम तक चलने वाले इस सम्मेलन में पहुंचने वाले पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के विशेष रूप से आमंत्रित प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश के मंत्री जयसिंह अग्रवाल मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार राजेश तिवारी एवं खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मार्गदर्शन देंगे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर आम जनता के बीच काम करने के टिप्स देने के साथ ही उनमें ऊर्जा का संचार करेंगे।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
