शहर के टिकरापारा के एक घर में दरवाजे की कुंडी तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नगदी सहित 5 लाख का माल चोरी करने वाला आरोपी कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा…

बिलासपुर // शहर की कोतवाली पुलिस को अपनी सक्रियता से एक ऐसे चोर को धर दबोचने में सफलता हासिल हुई है, जिसने टिकरापारा के एक घर से पांच लाख रुपए की चोरी की थी। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 अक्टूबर की रात को टिकरापारा में रहने वाले शशिकांत गुप्ता के घर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर 5 लाख का माल अज्ञात चोर ले गया है। पीड़ित शशिकांत गुप्ता द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट के मुताबिक चोर 25 अक्टूबर की शाम को 6:30 से 10:30 के बीच उनके घर के सामने के दरवाजे की कुंडी तोड़कर भीतर घुसा। और भीतर अलमारी के लॉकर में रखे नगद रुपये तथा सोना चांदी के सिक्के और जेवर सहित कुल 5 लाख रुपए का माल पार कर दिया। इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को दिए जाने पर उन्होंने तत्काल अपराधी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक निमेंश बरैया के मार्गदर्शन में कोतवाली थाने के थाना प्रभारी कलीम खान और उनकी टीम ने गंभीरता पूर्वक पतासाजी कर उक्त वारदात करने वाले अंकुश जोसेफ को गिरफ्तार कर लिया है। वही उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी अंकुश जोसेफ ने अपना अपराध भी कबूल कर लिया है। इस मामले को सुलझाने और आरोपी को धर दबोचा ने में थाना प्रभारी करीम खान, सहायक साइबर सेल उप निरीक्षक मनोज नायक, सहायक उप निरीक्षक विजय राठौर,आरक्षक गोकुल जांगड़े,दीपक उपाध्याय, संदीप शर्मा, राजेश उपाध्याय, तथा महिला आरक्षक इफरानी पांडे का इस मामले की गुत्थी सुलझाने और आरोपी की गिरेबानतक पहुंचने में विशेष योगदान रहा है।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
