बिलासपुर में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरी शिद्दत से आगे आई पुलिस…
कोरोना संक्रमण के पहले दौर में बिलासपुर के लोगों को संक्रमित होने से बचाने में पूरी ऊर्जा झोंकने वाली पुलिस ने फिर से संभाला मोर्चा…
एडिशनल एसपी सहित, मातहत अधिकारियों के साथ, शहर की सड़कों पर निकले, पुलिस कप्तान…
लोगों को दी मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की हिदायत…
बिलासपुर (शशि कोन्हेर) // मंगलवार को बिलासपुर शहर और यहां रहने वाले लोगों को कोरोना संक्रमण से महफूज रखने के लिए बिलासपुर पुलिस ने नगर की सड़कों पर मोर्चा संभाला। बिलासपुर में मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर को लेकर लोगों की लापरवाही का ही नतीजा है कि बिलासपुर में हर रोज, एक दिन में मिलने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ते-बढ़ते 400 से भी ऊपर चली गई है। बिलासपुर शहर सहित जिले के हालात बिगड़ते देख सभी प्रबुद्ध लोगों और बिलासपुर के गणमान्य नागरिकों की यह इच्छा थी कि ऐसे हालात में लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन कराने के लिए पहले दौर की तरह इस बार भी जिले की पुलिस को आगे आना चाहिए। शहर में पहली बार कोरोना की लहर के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल की अगुवाई में पुलिस ने सख्ती के साथ लोगों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और लॉकडाउन के दौरान घरों के भीतर ही रहने के लिए (कहीं कोमल और कहीं कठोर बनते हुए) जिस तरह अपनी भूमिका का निर्वहन किया। उसकी सभी आज भी सराहना करते हैं। ठीक इसी तरह आज मंगलवार को भी बिलासपुर जिले के पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल की अगुवाई में आज बिलासपुर की सड़कों पर निकले पुलिस अधिकारियों, एएसपी उमेश कश्यप, सीएसपी निवेश बरैया, सीएसपी स्नेहिल साहू, निमिषा पांडे, ललिता मेहर, तथा विभिन्न थानों के टीआई और जवान, लोगों को सख्ती और प्रेम के साथ कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने और जहां तक हो सके, अपने अपने घरों में ही रहने के लिए समझाते रहे।। इस दौरान पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल समेत पुलिस अधिकारियों की यह टीम गोल बाजार सरकंडा लिंक रोड बस स्टैंड और नेहरू चौक समेत कई जगहों पर गई और लोगों को मास्क लगाने तथा जहां तक हो सके घरों में ही रहने की समझाइश दी। जाहिर है कि अगर बिलासपुर पुलिस की कोरोना संक्रमण को लेकर ऐसी सक्रियता आगे भी 10-15 दिन बनी रहेगी तो, बिलासपुर को इस समस्या से निजात मिलने में अधिक दिन नहीं लगेंगे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
