जमीन के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी.. पीड़ित ने एसपी और आईजी से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग….
बिलासपुर // शहर के सरकंडा क्षेत्र के एक युवक से जमीन के नाम पर 20 लाख रुपए की ठगी कर ली गई है। रकम वापस मांगने पर उन्हें जान से मारने तक की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने बिलासपुर आईजी और एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि चांटीडीह निवासी संतोष रजक ने आरोप लगाया है कि 1 साल पूर्व सरकंडा निवासी पंकज सिंह ने जमीन दिखाने को लेकर आपस में बातचीत की इसी बीच पंकज सिंह ने चिल्हाटी में अपने फॉर्म हाउस बेचने का 26 लाख रुपए में सौदा तय किया। बयाना के तौर पर उसने 11 हजार रुपये ले लिया और बाकी रकम लिखा पढ़ी व रजिस्ट्री के समय देने की बात हुई । कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन लगने से पंकज सिंह द्वारा जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम से अलग-अलग किस्तों में 19 लाख 61 हजार रुपए ले लिया गया, पैसा लेने के बाद उसके द्वारा जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई जा रही है। वहीं संतोष द्वारा पैसा वापस मांगने पर उससे जान से मारने तक की धमकी दी जा रही है, जिसकी शिकायत संतोष ने बिलासपुर के पुलिस उच्चाधिकारियों से कर कर्रवाई की मांग की है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
