गांव,गरीब की खुशी में.प्रदेश की खुशी. सभापति ने कहा…जिला पंचायत क्षेत्र के विकास में जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों की सहभागिता भी हो,सुनिश्चित
बिलासपुर // प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता में युवा, गांव गरीब और किसान है। जब तक गांव गरीब युवा और किसान खुशहाल नहीं होंगे तब तक प्रदेश का विकास असम्भव है। यह बातें जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने लगरा में पचरी और मुक्तिधाम निर्माण कार्य के भूमिपूजन के बाद कही।
जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने लगरा में 8 लाख की लागत से बनाए जाने वाले पचरी और मुक्तिधाम के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान स्थानीय जनता के साथ गणमान्य लोग और अधिकारी विशेष रूप से मौजूद थे। उन्होंने कहा कि जब तक गांव गरीब युवा और किसान खुश नहीं रहेंगे तब तक प्रदेश के विकास की कल्पना अधूरी है। प्रदेश सरकार गांव,गरीब,युवा और किसानों के विकास को लेकर लगातार काम कर रही है। प्रदेश मुखिया ने गांव को स्वावलम्बी बनाने गौधन न्याय योजना को प्रारम्भ किया। पिछले दो सालों में ग्रामीण जीवन की आय में बढ़ोत्तरी हुई है। यही कारण है कि किसान और गरीब खुश रहने के साथ आत्मनिर्भर हुए हैं।

अंकित गौरहा ने बताया कि लगरा में पांच लाख दस हजार की लागत से मुक्तिधाम शेड का निर्माण किया जाएगा। जबकि दो लाख सत्तर हजार की लागत से पचरी घाट बनाया जाएगा। गौरहा ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर ही जिला पंचायत व शासन के निर्देश पर विकास कार्यो को नई दिशा देगा। इस विकास कार्य में जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों की सहभागिता भी सुनिश्चित हो जिससे किए गए विकास कार्य का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान रामकुमार निर्मलकर जी,सरपंच प्रतिनिधि शत्रुघ्न साहू , प्रकाश केवट, राज कुमार श्रीवास,मुखीराम बिरजे,भूपेंद्र जयसवाल, ओम प्रकाश केवट, रमेश पटेल ,किरण केवट, सुनील केवट, विनोद विश्वकर्मा, सेवत पटेल, जुगल कुमार केवट, लक्ष्मण साहू ,खेम नारायण श्रीवास, जग्गू केवट , राम गोपाल साहू और ग्रामवासी मौजूद थे।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
