बिलासपुर / छग शासन के गृह, जेल, लोक निर्माण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू 11 अक्टूबर शुक्रवार को सुबह 11 बजे से लखीराम आडीटोरियम बिलासपुर में जिले के सभी नगरीय निकायों के संबंध मे कांग्रेसजनों की समीक्षा बैठक लेगें। आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रभारी मंत्री द्वारा आहूत उक्त बैठक में जिले के सभी नगरीय निकाय क्षेत्र के कांग्रेसजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आबंटित समय पर बैठकों में हिस्सा लेगें।

प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयंती के अवसर पर जिले के सभी व्लाकों में आयोजित की जाने वाली ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी की “गांधी विचार पद यात्रा” को लेकर 09 अक्टूबर को जिले के सभी ब्लाॅकों में बैठक आहूत की गयी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित उक्त “गांधी विचार पद यात्रा” को यथावत रखने के निर्देश सभी ब्लाॅकों को जारी किए है
प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान ने बताया कि जिले के सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों के कांग्रेस पदाधिकारियों व निकाय से संबंधित कांग्रेसजनों की समीक्षा बैठक जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा पूर्व निर्धारित क्रम पर अलग अलग आहूत की जाएगी व समुचित मार्गदर्शन दिया जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेेटी बिलासपुर व उसके अंतर्गत आने वाली सभी व्लाॅक कांग्रेस कमेटियों द्वारा 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित की जाने वाली ”गांधी विचार पद यात्रा“ के लिए 09 अक्टूबर बुधवार को सभी ब्लाॅकों में बैठक आयोजित कर रूट चार्ट को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार आयोजित उक्त पद यात्रा व प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को जारी किए है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर26/10/2026उल्टा चलो बिलासपुर में अनोखा प्रदर्शन.. सात साल के संघर्ष के बाद भी हवाई सुविधाएं अधूरी, हवाई सुविधा संघर्ष समिति ने निकाला उल्टा मार्च..
बिलासपुर25/10/2026बिलासपुर में बदहाल सड़क को लेकर चक्काजाम, सड़क पर उतरे मोहल्लेवासी.. धूल के गुबार और गड्ढों से रहवासी बेहाल… भूमिपूजन के 6 महीने बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं..
बिलासपुर24/10/2026बिलासपुर के शिव मेडिसिटी हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों के गंभीर आरोप.. इंजेक्शन के ओवरडोज के बाद बिगड़ी महिला की हालत ? परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप…
बिलासपुर24/10/2026लोकल तड़का 4.0 का आयोजन 25 अक्टूबर को.. स्वाद, मनोरंजन और समाज सेवा का अनूठा संगम..
