बिलासपुर // सिविल लाइन पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले का खुलासा किया है। बिलासपुर शहर में पिछले कुछ महीनों से लगातार बाइक चोरी की शिकायतें आ रही थी। जिसे लेकर कुछ दिनों पहले ही बिलासपुर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों की बैठक लेकर शहर में हो रही बाइक चोरियों को रोकने के निर्देश दिए थे।
जिसके बाद शहर के थानों में पदस्थ पुलिस द्वारा कर्रवाई के लिए मुखबिरों को लगाया गया था।इस दौरान सिविल लाइन पुलिस को मुखबिरो द्वारा सूचना दिया गया कि असलम खान जो कि पुराने मोटर सायकल चोरी के प्रकरण में पकडा जा चूका है अपने साथी ललित साहू एवं लवकुश तिवारी के साथ चोरी की एक होण्डा स्कूटी में इमलीपारा में घूम रहे है।सूचना पर थाना प्रभारी सिविल लाईन द्वारा स्टाफ के साथ मौके पर रेड कर घेराबंदी कर असलम खान लवकुश तिवारी, ललीत साहू को पकडा गया।

पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने अलग-अलग जगह से 5 मोटरसाइकिल और 4 स्कूटी की चोरी की थी।पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर चोरी के सभी बाइक और स्कूटी को बरामद कर लिया है।।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
