GPM पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान … यातायात नियमों का पालन करने दी जा रही समझाइश

पेंड्रा // जिला पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में गुरुवार को पुनः ज़िला पुलिस द्वारा सड़क यातायात को प्रभावित किए बग़ैर सड़क पर आधा नाका और आधा ज़िग-जैग में स्टॉपर लगाकर आज सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 2 पहिया और 4 पहिया वाहनों को रोक कर उन्हें सभी मानकों पर चेक किया गया। पायी गई कमियों को चालक और गाड़ी के विवरण के साथ रजिस्टर में नोट कर उनको दूर करने की समझाइश चालकों को दी गई।
विदित हो कि वाहन चेकिंग हेतु गौरेला में 06 पाइंट एवं पेण्ड्रा में 02 पाइंट अलग अलग जगहो पर बनाये गए हैं। आम लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है । तथा यातायात नियमों का पालन सख्ती से यह जाने हेतु समझाइश भी दी जा रही है।
सड़क दुर्घटनाओं में हो रहे मृत्यु को देखते हुए आने वाले समय में वाहन चेकिंग जारी रहेगी और कुछ दिन जागरूकता फैलाकर चालानी कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
राजनीति10/02/202650 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
Uncategorized06/02/2026सोने के बढ़ते भाव का लालच? सराफा व्यापारियों पर झूठी शिकायतों के खिलाफ एसोसिएशन ने उठाई आवाज..
