चैन स्नैचर और ख़रीददार चढ़े तोरवा पुलिस के हत्थे… हेमुनगर में महिला के गले से चैन छीन भाग गया था आरोपी…
बिलासपुर, फरवरी 01/2022
तोरवा पुलिस ने एक चैन स्नेचर सहित 2 खरीददारों को गिरफ्तार किया है। लूट की वारदात को अंजाम देने वाला ये शातिर लुटेरे ने तारबाहर और तोरवा क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया है। एसएसपी पारुल माथुर ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा करते हुए बताया कि गौरेला पेंड्रा का रहने वाला अनिल कछवाहा यूट्यूब में वीडियो को देखकर लूट की घटना को अंजाम देता था। वीडियो देखकर उसने 4 चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया है। 30 जनवरी की सुबह हेमुनगर BSNL टावर के पास जीनत विहार निवासी सीमा राय अपने बेटे को स्टेशन छोड़ कर घर वापस आ रही थी तभी स्कूटी पर अनिल कछवाहा आया और गले से सोने की चैन लूट कर मौके से फरार हो गया।

चैन स्नैचर के साथ 2 खरीदार भी पुलिस की पकड़ में
पुलिस ने चैन स्नैचर अनिल कछवाहा के साथ खरसिया के 2 ख़रीदारों को भी पकड़ा है जिनके नाम मनोज अग्रवाल और दिलीप अग्रवाल है। इन दोनों ने लूटी हुई चैन खरीदी थी पुलिस ने आरोपियों से लूट की चैन जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपए है जप्त कर लिया है। घटना में उपयोग की गई मोटरसायकिल भी जप्त की गई है।
पूरे मामले में तोरवा थाना प्रभारी सुरेंद्र स्वर्णकार, उनि एचएस पटेल, उनि अमृतलाल साहू, प्रआ शोभित कैवर्त, आ संजीव जांगड़े, गोविंद शर्मा, अनूप किंडो, साहेब अली, की विशेष भूमिका रही।
Author Profile
Latest entries
अपराध11/02/2026रात्रि कांबिंग गश्त में बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,, 126 वारंटी और 11 फरार आरोपी गिरफ्तार, 300 जवानों ने संभाला मोर्चा..
राजनीति10/02/202650 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
