पाकिस्तान 20-20 क्रिकेट मैच… कार में घूम-घूम कर सट्टा खिलाते बुकी गिरफ़्तार… 5 लाख नगद सहित साढ़े 6 लाख का माल जप्त…
बिलासपुर, फरवरी, 01/2022
पीएसएल ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच में मोबाईल के जरिये सट्टा खिलाते हुये आरोपी को गिरफ्तार किया गया।आरोपी पुलिस से बचने के लिये कार में घुम-घुम कर स्थान बदल कर सट्टा खिला रहा था आरोपी आरोपी के कब्जे से पुलिस ने सट्टा की 05 लाख नगद रकम जप्त की है। वही अपराध में प्रयुक्त वाहन कार ( हुण्डई आई-10 क्रं. सीजी 10 ए एच 1511) अनुमानित कीमत 1.5 लाख रूपये व एक मोबाईल भी जप्त। प्रकरण में कुल 6.50 लाख रूपये से अधिक की संपत्ति जप्त की गई है। सट्टा एक्ट के अलावा आरोपी के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी पारुल माथुर ने बताया कि थाना सिरगिट्टी पुलिस को सूचना मिली की कोई व्यक्ति कार में अलग-अलग स्थानों में घुमकर पीएसएल ट्वेंटी-ट्वेंटी किक्रेट मैच में मोबाईल जरिये सट्टा खिला रहा है। थाना स्तर पर टीम गठित कर मुखबिर की सूचना अधिक पुष्ट कर रायपुर रोड़ गुम्बर चौक में पर्याप्त पुलिस स्टाफ के साथ नाकाबंदी की गई और आने जाने वाले सभी वाहनों की बारिकी से चेकिंग की जाने लगी इस दौरान एक सफेद रंग की आई-10 कार तेज गति से गुम्बर चौक ते तिफरा की ओर भागने लगी जिसे थाने के पेट्रोलिंग वाहन से पीछा कर रोका गया।उक्त कार चालक युवक से पूछताछ किया गया तो उसने अपना नाम करण पंजवानी पिता दिलीप पंजवानी उम्र 21 वर्ष निवासी सॉई मंदिर के पास तोरवा, थाना तोरवा. जिला बिलासपुर (छ.ग.) बताय पुलिस टीम को देखकर भागने का कारण पूछने पर वह पीएसएल ट्वेंटी-ट्वेंटी किक्रेट मैच में क्वेन ग्लेडियेटर्स तथा मुल्तान सुल्तान के बीच खेले जा रहे ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच में सट्टा खिला रहा था जिस कारण पुलिस को देखकर भागना बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर मोबाईल पर सट्टा लेने का हिसाब लिखा हुआ पाया गया तथा सट्टे की रकम 5.03.270 रूपये (पॉच लाख तीन हजार रूपये दो सौ सत्त रूपये) नगद बरामद किया गया। मामले में आरोपी करण पंजवानी पिता दिलीप पंजवानी उम्र 21 वर्ष निवासी सॉई मंदिर के पास तोरवा, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) के विरूद्ध अपराध क्रमांक 89/2022 धा 04 (क) जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा नगद रकम, मोबाईल घटना में प्रयुक्त कार को जप्त किया गया। मामले में पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी फैजुल शाह तथा सहायक उप निरीक्षक जी जायसवाल, अशोक चौरसिया. प्रधान आरक्षक अनिल साहू, आरक्षक बृजलाल साहू तथा संजय यादव सराहनीय भूमिका रही।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
