आईजी डांगी के जनदर्शन में पीड़ितों की सुनी जा रही शिकायतें… मुख्यतः जमीन, धोखाधड़ी, पैसों का लेन–देन जैसे मामले…
बिलासपुर, फरवरी, 01/2022
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर द्वारा कार्यालय में प्रत्येक माह के 1 और 15 तारीख को जनदर्शन के माध्यम से पीड़ितजनों को समक्ष में सुनने के लिये जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । मंगलवार को भी जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया , जिसमें उपस्थित कुल 6 आवेदकों की शिकायतें सुनी गयी सभी शिकायतें बिलासपुर जिले से संबंधित रहीं । जनदर्शन में जिला बिलासपुर के थाना प्रभारी सरकण्डा , सकरी , सिविल लाईन एवं तारबहार भी उपस्थित रहे । 7 जनदर्शन में मुख्यतः जमीन से जुड़े मामले धोखाधड़ी , पैसों का लेन – देन जैसी समस्या लेकर पीड़ितजन उपस्थित हुये ।

जनदर्शन में उपस्थित सभी आवेदक / आवेदिकाओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया । कुछ ऐसे मामले भी आये जिनमें प्रथम दृष्टया अपराध का घटित होना प्रतीत हो रहा था उन प्रकरणों में संबंधित थाना प्रभारी को विधिवत प्रथम सूचना पत्र दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी क्रम में जनदर्शन कार्यक्रम में एक आवेदिका इस आशय की शिकायत लेकर आई कि उसके रिश्तेदार द्वारा दूसरे की जमीन दिखाकर फर्जी रजिस्ट्री कर उसके साथ धोखाधड़ी की गई है । पुलिस महानिरीक्षक , बिलासपुर रेंज द्वारा पीड़िता की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मौके पर थाना प्रभारी सिविल लाईन को प्रकरण में तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये जाने हेतु निर्देशित किया गया है ।
Author Profile
Latest entries
राजनीति12/09/2026तारा कोल ब्लॉक पर दीपक बैज का भाजपा सरकार पर हमला: बोले- जंगल काटकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की साजिश, आवंटन रद्द करे सरकार… संगठन सृजन अभियान के समापन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा- जनता के मुद्दों पर अर्जुन की तरह लक्ष्य साधकर लड़ेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
Uncategorized12/09/2026बिना नक्शा पास कराए तान दी तीसरी मंजिल, अवैध निर्माण के साथ अवैध कब्जा और होर्डिंग्स भी… निगम सिर्फ नोटिस तक सीमित…
बिलासपुर11/09/2026सेल्फी का शौक पड़ा भारी, एक को बचाने नदी में कूदे दो छात्र, तेज बहाव में तीनों लापता, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे थे 8 छात्र-छात्राएं, तलाश जारी…
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
