क्या बिजली विभाग ने, बिजली चोरी की छूट दे रखी है, ठेकेदार को…
बिलासपुर // शहर के जूना बिलासपुर हटरी चौक मे नाली निर्माण में निकला मलबे का ढेर, सड़क पर फैलाकर, सड़क जाम करने वाले ठेकेदार पर निगम प्रशासन अंकुश अभी भी नहीं लगा पा रहा है। शायद इसीलिए उक्त ठेकेदार नाली निर्माण का अपना मलबा, आज भी जूना बिलासपुर की उस सड़क पर डलवा रहा है। जिस पर, संकरी होने के कारण वैसे भी भीड़भाड़ और जाम लगता ही रहता है। इन्हीं ठेकेदार महोदय की एक और करतूत सभी लोगों को आश्चर्य में डाल रही है। इनके द्वारा नाली व फर्श खोदने और तोड़ने के लिए लगाई गई वाइब्रेटर मशीन भी चोरी की बिजली से चलाई जा रही है। जूना बिलासपुर के हटरी चौक सरीखे व्यस्ततम और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जिस तरह बेधड़क बिजली के तारों में कटिया मारकर बिजली की चोरी की जा रही है, वह आश्चर्यजनक है।निर्माण स्थल से कुछ ही कदमो की दूरी पर बिजली विभाग का आफिस है इस मार्ग से दिन भर में कितने बिजली अधिकारी और कर्मचारियों का आना जाना है। इसके बावजूद सरेआम और बेधड़क बिजली के तार से कटिया फंसा कर हो रही बिजली चोरी पर, पता नहीं किसी का ध्यान क्यों नहीं जा रहा है..? या जिम्मेदारों के द्वारा देख कर भी अनजान बनने का नाटक किया जा रहा है । ठेकेदार के प्रति इतनी नरमदिली की आखिर कोई वजह तो होगी..? और सरेआम बिजली चोरी होते देख रहे जूना बिलासपुर के लोग , इस “निडरता की वजह” का ही, अपने-अपने तरीके से अनुमान लगा रहे हैं।

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
