जिला पंचायत सभापति ने किया युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को पुरस्कृत…
युवा खुब खेलें और आगे बड़े – अंकित गौरहा…
बिलासपुर // जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने आज ग्राम पंचायत उर्तुम व मटियारी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शिरकत किया। मैदान में उतर बैट बाल पर हाथ आजमाया और खिलाड़ियों और आयोजकों को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
अपने संबोधन में गौरहा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे आयोजनों से निश्चित तौर पर युवाओं को एक मंच मिलता है जिससे उनकी प्रतिभा निखर के सामने आती है और भविष्य में यही उनके सफलता का कारण बनता है इसलिए मैं हमेशा ऐसे आयोजनों के लिए प्रयासरत रहता हूं और अपनी सहभागिता भी निभाता हूं।
वीरेंद्र गौरहा ने भी सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहां की ग्रामीण अंचलों में भी खेल की प्रतिभाएं छिपी है जरूरत है तो उन्हें तलाशने की और वह तलाश ऐसे ही प्रतियोगिताओं के आयोजन से पूरी होती है।

सत्येंद्र कौशिक ने अपने संबोधन में आयोजन समिति को धन्यवाद देते हुए युवा खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने तथा भाईचारे के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ने की बात कही।
ग्राम पंचायत उर्तुम मे पंधी इलेवन व परसाही इलेवन के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें परसाही विजेता टिम को 11001 व पंधी उपविजेता टीम को 5001 रुपय की राशि व शील्ड प्रदान किया गया।वही मटियारी में सूर्यवंशी इलेवन विजयी रही उन्हें 11001 रुपय व वह विजेता टीम को 5001रुपय और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य रूप से वीरेंद्र गौरहा,सत्येंद्र कौशिक,दुर्गा करियारे,साहिल कुर्रे,सुनील शिकारी, औरआ आयोजन समिति के सदस्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
