• Sat. Mar 21st, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

जिला स्तरीय बाढ़ नियत्रण कक्ष में दूरभाष नंबर 07752-251000 पर दी जा सकती है बाढ़ की जानकारी ..

जिला स्तरीय बाढ़ नियत्रण कक्ष में दूरभाष नंबर 07752-251000 पर दी जा सकती है बाढ़ की जानकारी …

बिलासपुर 28 अगस्त // जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ अतिवृष्टि आदि से बचाव के लिए जिला स्तर पर जिला कार्यालय बिलासपुर के कक्ष क्रं 25 में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नंबर 07752-251000 है। राहत शाखा प्रभारी श्री मनोज केसरिया, डिप्टी कलेक्टर को बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी है। जिनका मोबाईल नंबर 94242-28958 है। सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री दुष्यंत कीर्तिमान कौशले बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी है। जिनका मोबाईल नंबर 97536-46986 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में बाढ़ या अतिवृष्टि से हानि संबंधित सूचना दी जा सकती है।

बाढ़ नियंत्रण 24 घंटे कार्य करेगा ….

यह बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्य करेगा। जिसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। प्रतिदिन सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्री राजेश तम्बोली सहायक गे्रड-3 सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बिलासपुर, राघेवन्द्र कुमार दुबे सहायक गे्रड-3 कार्यपालन अभियंता खारंग जल संसाधन संभाग बिलासपुर, अशोक यादव भृत्य कार्यपालन अभियंता सेतु निर्माण विभाग बिलासपुर, गौरीशंकर दुबे भृत्य, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बिलासपुर कक्ष में उपस्थित रहेंगे।

इसी तरह प्रतिदिन दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक श्री आर.ए.द्विवेदी सहायक गे्रड-3 कार्यपालन अभियंता लोकनिर्माण विभाग बिलासपुर, श्री उमाशंकर तिवारी सहायक ग्रेड-3 मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना ग्रामीण विकास संभाग बिलासपुर, तिरथराम पठारी भृत्य कार्यपालन अभियंता खारंग जल संसाधन संभाग बिलासपुर और बाबूलाल यादव भृत्य कार्यपालन अभियंता खारंग जल संसाधन संभाग बिलासपुर कक्ष में उपस्थित रहेंगे।

प्रतिदिन रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक अजय कुमार श्रीवास सहायक ग्रेड-3 सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बिलासपुर, तिलक राम कश्यप सहायक ग्रेड-3 कार्यपालन अभियंता खारंग जल संसाधन संभाग बिलासपुर, दीपक प्रधान भृत्य मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग बिलासपुर, राम सिंह राज भृत्य सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बिलासपुर, पिताम्बर पटेल सहायक ग्रेड-3 कार्यपालन अभियंता खारंग जल संसाधन संभाग बिलासपुर और बसंत पाण्डेय भृत्य कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग बिलासपुर कक्ष में उपस्थ्ति रहेंगे।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed