बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, अतिवृष्टि से हानि पर शीघ्र बनाये जायेंगे प्रकरण …

बिलासपुर 28 अगस्त // जिले में कल दिनभर एवं रात में हुई बारिश के चलते मस्तूरी विकासखंड में लीलागर, अरपा एवं शिवनाथ नदी के किनारे बसे ग्राम भरारी, बैटरी, अकोला, हिर्री, कठहा, केवटाडीह, विद्याडीह, टांगर, बोहारडीह, सोन सोनसरी, ओखर, मटिया, कुटेला, ठाकुरदेव, खपरी, गिदपुरी, मचहा, डोमगांव, आमगांव, आमाकोनी, सुनोली आदि ग्राम प्रभावित हुये है। यहां लगभग 70 से 80 घर बाढ़ से प्रभावित हुये। इन गांवों में जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर किया गया एवं प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुचाया गया है ।
मस्तुरी एसडीएम मोनिका वर्मा ने बताया गया कि लीलागर नदी के बाढ़ से प्रभावित उनी ग्राम को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित जगह में पहुंचाया गया। नदी किनारे बसे ग्राम हिर्री के 50-60 घरों में पानी भर गया। इन घरों के रहवासियों को मंगलभवन में ठहराया गया है। ग्राम अकोला के बाढ़ प्रभावितों को ग्राम टिकारी, ग्राम केंवटाडीह एवं ग्राम कटहा के प्रभावितों को ग्राम जुनवानी के स्कूल में ठहराया गया हैं। ग्राम दर्राभाठा में अतिवृष्टि के चलते 5 घरों के 25 व्यक्ति टापू में फंसे थे। जिन्हें सुरक्षित निकाला गया है। जिला प्रशासन, पुलिस और होमगार्ड की टीम द्वारा बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों का लगातार रेसक्यू किया जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि बाढ़ से मिट्टी के बने घरों को नुकसान हुआ है। जिनका शीघ्र आंकलन कर मुआवजा प्रकरण बनाये जायेंगे।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर20/06/2026नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, छात्रों के एजुकेशन लोन माफ करने,, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग…
प्रशासन20/06/2026अमाली में कोल वाशरी के खिलाफ जनसुनवाई में ग्रामीणों का उग्र विरोध,, बाहरी तत्वों पर गुंडागर्दी का आरोप,, ग्राम पंचायत की सहमति और अधिकारों की अनदेखी…
राजनीति18/06/2026बिजली बिल बना सियासी मुद्दा,, कांग्रेस बोली- जनता को लूट रही है भाजपा सरकार” पांचवीं बार बढ़े बिजली दाम, स्मार्ट मीटर और महंगे बिलों से जनता परेशान…
बिलासपुर18/06/2026‘भर्ती नहीं तो भविष्य अंधकारमय’,, गृह विज्ञान को भर्ती सूची में शामिल करने छात्राओं ने डिप्टी सीएम से लगाई गुहार… महिला शिक्षा से जुड़े विषय की उपेक्षा पर छात्राओं में नाराजगी…
