डीएफओ पर लगा प्रताड़ना का आरोप… वन विभाग के जिस कर्मचारी को राष्ट्रपति से मिला सम्मान वो अपने ही अधिकारी से हो रहा अपमानित… देखे क्या है पूरा मामला..
अक्टूबर, 09 / 2021, बिलासपुर
छत्तीसगढ़ में वन विभाग हमेशा से सुर्खियों में रहा है, जहां भ्रष्टाचार के मामले हो या कीमती लकड़ियों के काटने का मामला हो या कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का मामला अपनी हरकतों की वजह से हमेशा वन विभाग खबरों में बना रहता है। प्रताड़ना से जुड़ा एक ऐसा ही मामला बिलासपुर वन मंडल का सामने आया है जहां एक कर्मचारी पर डीएफओ के द्वारा प्रताड़ित व अपमानित किया जा रहा है। पीड़ित का बार-बार ट्रांसफर कर दिया जा रहा है। पीड़ित राष्ट्रपति से सम्मानित हो चुके है। प्रताड़ना से तंग आ कर पीड़ित कर्मचारी ने अपने सारे सम्मान प्रशस्ती पत्र ,मेडल आदि को सीसीएफ के सामने सोमवार को लौटाने की घोषणा कर दी है।
बतादे की छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघके प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी तथा वन विभाग वाहन चालक संघ के विधि सलाहकार अधिवक्ता सोमनाथ वर्मा ने प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को बताया कि बिलासपुर वन मंडल अधिकारी कुमार निशांत के प्रशासनिक आतंक एवं कार्यप्रणाली से अधीनस्थ कर्मचारी त्रस्त है। अधीनस्थ स्टाफ से पद के विपरीत काम लेना ,दबाव बनाना शासन के नियमो को ताक में रखकर कार्य करना एवं अधीनस्थ स्टाफ से दुर्व्यवहार इनकी दिनचर्या बन गई है।
वन विभाग के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी राज कुमार पांडेय का इन्होंने दो बार तबादला कर दिया जबकि शासन का निर्देश है कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मुख्यालय में ही रखना है शासन के नियमों को ताक में रखकर वन मंडल अधिकारी द्वारा लिपिक संवग वर्ग का कार्य गैर लिपिक संवर्ग से लिया जा रहा है। विभाग के लगभग सभी वर्ग के कर्मचारी इनसे त्रस्त है राष्ट्रीय , अंतराष्ट्रीय खिलाडी राजकुमार पांडेय ने फेडरेशन को अवगत कराया है कि यदि 11 अक्टूबर तक उनकी पूर्व अनुसार पद स्थापना नहीं रहती तो वह वन विभाग की प्रतिनिधित्व करते हुए उनके द्वारा जीते सभी मेडल विभागों को वापस किए जाएंगे एवं कर्मचारी विरोधी अधिकारी का फेडरेशन पुरजोर विरोध करता है यदि समय सीमा में इनका रवैया नहीं सुधरा तो कर्मचारी फेडरेशन उग्र आंदोलन की लिए बाध्य होगा।
छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघके प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी एवं अधिवक्ता सोमनाथ वर्मा ने बताया राजकुमार पांडेय विभाग में भारी वाहन चालक के पद पर है साथ ही कर्मचारी संघ का पदाधिकारी भी है। उसने राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर पर 22 गोल्ड मेडल ,6 सिल्वर मैडल तथा 12 कांस्य पदक प्राप्त किया है। उसने 30 मोमेंटो तथा हजारों प्रशस्ति पत्र भी हासिल किया है उसे राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जा चुका है मगर वन मंडल अधिकारी द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा है राजकुमार पांडे का नियम विरुद्ध तबादला किए जाने पर शिकायत पश्चात प्रधान मुख्य संरक्षक ने उसका तबादला निरस्त किया ।उसके बाद भी वन मंडल अधिकारी द्वारा उसका तबादला बेलगहना कर दिया गया। इस राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय खिलाडी को मुख्यालय में ही रखने के आदेश सरकार का है साथ उसे प्रतिदिन दो घंटे पहले छुट्टी देने का प्रधान है लेकिन यह सुविधा दराजकुमार पांडे को न देकर जीम प्रभारी से हटाते हुए उसे शोकाज नोटिस तक जारी कर दिया गया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
बिलासपुर30/06/2026आरोप और सस्पेंशन… नगर निगम के हाई-प्रोफाइल विवाद ने फिर पकड़ा तूल,, 1.15 करोड़ के आरोपों वाला VIDEO वायरल… मामला फिर सुर्खियों में…
