वन विकास निगम के लेखापाल पर नियमितीकरण के नाम पर 80 हजार की रिश्वत मांगने का लगा था आरोप… शिकायत पर जांच कमेटी गठित… लेखपाल को जारी हुआ नेटिस…
अक्टूबर, 10/ 2021, बिलासपुर
वन विकास निगम के बिलासपुर मंडल के लेखापाल पर नियमितीकरण करने के नाम पर 80 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप वही के कर्मचारी ने लगया था जिसकी शिकायत कुछ दिनों पहले कलेक्टर से की गई थी, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है कमेटी ने लेखपाल को नोटिस जारी कर 13 अक्टूबर को पेश होने कहा गया है।
बतादे की छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत कोटा परियोजना मंडल में सहायक प्रबंधक (लेखा) प्रभारी के पद पर कार्यरत टी. श्रीहरि पर उन्हीं के विभाग में पिछले 28 वर्षों तक कार्य कर चुके एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के नीयमितीकरण की सूची में नाम जोड़ने के एवज में रिश्वत मांगने का मामला अब गम्भीर होता जा रहा है। मामले की शिकायत के बाद अब टी श्री हरि के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। इतना ही नहीं जांच कमेटी द्वारा 13 अक्टूबर को टी. श्रीहरि को बुलाने के लिए नोटिस भी भेजा गया है। पहले ऊंची पहुंच का रौब और जैन साहब का सिर पर हाथ होने की बात कहकर 80 हजार मांगने वाले टी. श्रीहरि के खिलाफ चल रही जांच में उन्हें उपस्थित होने के लिए 14 अक्टूबर का दिन निर्धारित किया गया था लेकिन शासकीय अवकाश होने की वजह से अब टी. श्रीहरि को 13 अक्टूबर को पेश होने कहा गया है। ऐसा नहीं है कि रिश्वतखोर टी. श्रीहरि के खिलाफ पहली शिकायत हुई है। इनके कारनामे सरगुजा से प्रसिद्ध है।
भ्रस्टाचार और प्रताड़ना का पहले भी लग चुका है आरोप…
सरगुजा के अम्बिकापुर में कार्यरत रहते हुए इन औऱ भी गम्भीर आरोप लग चूके है। प्राप्त जनकारी के अनुसार अम्बिकापुर में टी श्री हरि द्वारा दैनिक वेतन भोगी महिला कम्प्यूटर ऑपरेटर के साथ अभद्र व्यवहार कर प्रताड़ित करने का आरोप भी लगा था। इतना ही नहीं इस पर फ़र्ज़ी बिल बनाकर पैसे आहरण करने के आरोप भी लग चुके है। जिसके बाद अब कोटा में काम करने करने के दौरान विभाग के एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी रामनारायण साहू ने पद पर नीयमितीकरण करवाने की बात कहकर 80 हजार रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है।
27 सितंबर की दोपहर प्रार्थी रामनारायण साहू
बिलासपुर कलेक्टर के समक्ष उपस्थित हुए और टी. श्री हरि द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत की पीड़ित रामनारायण ने बताया कि “टी श्री हरि थोड़ा थोड़ा कर के पहले ही लगभग 15 हज़ार रुपए मुझसे ले चुका है कभी दो सौ कभी पाँच सौ ये लालची अधिकारी मुझसे लेता रहा है।
दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी की शिकायत के बाद अब उन्हें खिलाफ जांच की जा रही है। इस संबंध में लेखपाल टी श्रीहरि को कोरबा मंडल में हाजिर होने के लिए लेटर जारी किया गया है। जहां उनके खिलाफ हुई शिकायत पर की जा रही जांच पर अनावेदक अपना पक्ष रखेंगे। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी से पैसे मांगने की भले ही जांच की जा रही है। लेकिन इस बीच विभागीय सूत्रों की माने तो पूर्व हुई शिकायतों की भी बारीकी से जांच की जाएं तो मामले में और भी कड़ियां खुल सकती है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
बिलासपुर30/06/2026आरोप और सस्पेंशन… नगर निगम के हाई-प्रोफाइल विवाद ने फिर पकड़ा तूल,, 1.15 करोड़ के आरोपों वाला VIDEO वायरल… मामला फिर सुर्खियों में…
