डी पुरेंदेश्वरी के बयान से नाराज कांग्रेसियों ने भाजपा का फूंका पुतला… जमकर की नारेबाजी… जताया विरोध…
सितंबर , 05 / 2021, बिलासपुर
ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को नेहरू चौक में,भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया गया। पुतला जलाने के दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच पुतले को छीनने और आग बुझाने को लेकर धक्का मुक्की चलती रही। इस बीच छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरेंदेश्वरी का पुतला जला दिया गया। कांग्रेसियों ने उनके द्वारा दिए गए बयान की निंदा करते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की है।

पुतला दहन के दौरान शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्टीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरेन्देश्वरी ने भाजपा के बस्तर चिंतन शिविर में अपनी असफलता और हताशा से उत्प्रेरित होकर कांग्रेस पार्टी और उनकी सरकार के लिए अमर्यादित शब्दो का प्रयोग कर अपना संस्कार का ही परिचय दिया है ,साथ ही जनता द्वारा निर्वाचित सरकार को अपशब्द कहकर भाजपा ने छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता का अपमान किया है ,जो अस्वीकार्य है ,नायक ने कहा कि भाजपा ने राम के नाम पर सत्तासीन तो हो गई पर आचरण और व्यवहार में आदिम व्यवस्था से जकड़ी हुई है ,झूठ धोखा ,फरेब और जनता के साथ वादा खिलाफी के चार पाये में खड़ी भाजपा छत्तीसगढ़ में हार की सदमा से उबर नही पाई है और सस्ती लोकप्रियता के लिए उनके प्रभारी और नेता बाज़ारू शब्दो का इस्तेमाल कर रहे है ,इसके विरोध में जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने भाजपा का पुतला दहन किया है। हमारी मांग है कि भाजपा छत्तीसगढ़ प्रभारी माफी मांगे।
रविवार को नेहरू चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पूर्व निर्धारित पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल होने इकट्ठा हुए। कुछ दिनों पहले भाजपा नेत्री प्रदेश प्रभारी डी पुरेंदेश्वरी के द्वारा दिए गए बयान को लेकर कांग्रेसियों में खासी नाराजगी जाहिर की थी।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डी पुरेंदेश्वरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध में उनका पुतला जलाया गया। पुतला दहन के मौके पर महापौर रामशरण यादव, ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन, विनोद साहू ऋषि पांडे, विक्की आहूजा, गोपाल दुबे, रामा बघेल, अर्जुन सिंह, अरविंद शुक्ला, समेत पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
मुखपृष्ठ10/11/2025थर्राई दिल्ली : लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार ब्लास्ट से हड़कंप… हाई अलर्ट जारी… जांच में जुटी एजेंसियां…
बिलासपुर10/11/2025बिलासपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार की रिश्वत लेते नायब तहसीलदार रंगे हाथों गिरफ्तार…
राजनीति10/11/2025लौहपुरुष की जयंती पर निकलेगी ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च… तीन दिवसीय ऐतिहासिक पदयात्रा… स्वदेशी, स्वच्छता और आत्मनिर्भर भारत का संदेश
बिलासपुर08/11/2025संघ की शताब्दी में मंचित होगा “युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार” — मुंबई के 40 कलाकार करेंगे ऐतिहासिक नाट्य प्रस्तुति
