तहसीलदार का मकड़जाल… चहेते पटवारी आलोक तिवारी को फिर से शहर लाने के लिए तहसीलदार मोर ने फैलाया जाल…
बिलासपुर, फरवरी, 12/2022
बिलासपुर में मंगला में रहे चर्चित पटवारी आलोक तिवारी जिन पर शमशान भूमि सीलिंग भूमि के रजिस्ट्री नामांतरण के आरोप लग चुके हैं उस पटवारी को बैमा नगोई लाने तहसीलदार मोर ने ऐसा कारनामा किया की बिलासपुर हाईकोर्ट के आदेश की ही अवहेलना कर दी।
ज्ञात हो कि आलोक तिवारी वर्षों से अंगद की पाँव की तरह बिलासपुर शहर में पदस्थ थे। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद ढाई साल के नियम में आलोक तिवारी को मोपका से हटाकर बसहा भेजा गया था। ११ फ़रवरी को एसडीएम बिलासपुर ने अचानक एक आदेश निकाला जिसमें बेलतरा सर्किल के पटवारी आलोक तिवारी को बैमा नगोई सर्किल के पटवारी हलका बैमा में अतिरिक्त प्रभार दे दिया। इस आदेश से राजस्व महकमें हड़कम्प मच गया है कि हाईकोर्ट के आदेश से अभी अभी किशन धीवर की पोस्टिंग बैमा हुई थी। तो अगर किशन धीवर को हटाना भी था तो आस पास के पटवारी को बैमा नगोई में चार्ज दिया जा सकता था।
लेकिन इतने दूर जंगल से नियम विरुध दूसरे सर्किल के पटवारी को आयात कर बैमा में बैठाने की क्या वजह थी। विश्वस्त सूत्रों से खबर मिली है की तहसीलदार रमेश मोर के सबसे ख़ास पटवारी माने जाते हैं आलोक तिवारी। और जंगल भेजे जाते समय तहसीलदार ने वादा किया था आलोक तिवारी को कि उसे वह वापस लाकर रहेंगे। और आज वादा निभाया भी गया। बिलासपुर तहसील तो पहले से ही विवादित और चर्चित है। इसमें एक कड़ी और जुड़ गयी की मुख्यमंत्री के आदेश को सीधे अवहेलना कर दूसरे सर्किल के पटवारी को दूसरे सर्किल के गाँव में प्रभार दिया गया। जबकि यदि बाजू के ही पटवारी को प्रभार दिया जाता तो बैमा के ग्रामवासियों को ज्यादा आसानी होती। कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने कलेक्टर से बार बार माँग रखा है कि बैमा में स्थायी पटवारी का नियुक्ति किया जाए। बार बार पटवारी बदलने से और दूर के पटवारी को प्रभार दिए जाने से ग्रामवासियों को तकलीफ़ हो रही है। लेकिन बिलासपुर राजस्व विभाग में जो हो जाए कम ही है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
बिलासपुर30/06/2026आरोप और सस्पेंशन… नगर निगम के हाई-प्रोफाइल विवाद ने फिर पकड़ा तूल,, 1.15 करोड़ के आरोपों वाला VIDEO वायरल… मामला फिर सुर्खियों में…
