• Thu. Oct 30th, 2025

News look.in

नज़र हर खबर पर

तीन दिनी 30 वां बिलासा महोत्सव 21फ़रवरी से 23 फरवरी तक …

बिलासपुर // छत्तीसगढ़ की संस्कृति,कला और साहित्य के लिए समर्पित बिलासा कला मंच का प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन बिलासा महोत्सव 21 फ़रवरी 2020 से आयोजित होगा। बिलासा कला मंच के संस्थापक डॉ सोमनाथ यादव ने बताया कि प्रतिवर्ष तीन दिवसीय आयोजित बिलासा महोत्सव इस साल 30 वा महोत्सव होगा, जो 21फ़रवरी से 23 फ़रवरी 2020 तक लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान, बिलासपुर में प्रतिदिन रात्रि 7 बजे से आयोजित होगा।
महोत्सव में प्रतिदिन छत्तीसगढ़ी गीत संगीत,नाचा गम्मद आदि का रंगझाझर कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के सैकड़ों लोक कलाकार प्रस्तुति देंगे।

जिनमे प्रमुख रूप से पीसी लाल यादव (लोक संगीत,नाचा) गन्डई, रजनी रजक (लोक संगीत) भिलाई, राकेश तिवारी (दशमत कैना लोक नाट्य) रायपुर, गोवर्धन यादव (चरणदास चोर) धमधा, दानी राम बंजारे (गोपी चन्दा) पाटन,राकेश चंद्रसेन (लोक संगीत) कवर्धा, मन्ना लाल गंधर्व (गम्मत) बिलासपुर, शत्रुघ्न यादव (बांस गीत) मुंगेली, दिनेश गुप्ता (पंडवानी) बिलासपुर, बाल चनद साहू (लोक संगीत) बिलासपुर, भागवत कश्यप (लोक संगीत) तखतपुर,राम अवतार चन्द्राकार (लोक संगीत) बिलासपुर स हित अन्य कला मण्डली के कलाकार प्रस्तुति देंगे।
महोत्सव में प्रतिदिन बिलासा कला सम्मान, बिलासा साहित्य सम्मान और बिलासा सेवा सम्मान देकर विशिष्ट व्यक्तियों का अभिनन्दन किया जाएगा।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
ललितेश्वर महादेव मंदिर में 150 साल बाद गूंजेगा पुनः प्राण प्रतिष्ठा मंत्रोच्चार… श्रीराम मंदिर बलखंडी बाबा परिसर में 7 दिवसीय भव्य शिव-श्याम महोत्सव 30 अक्टूबर से..
छठ महापर्व की धूम: तोरवा छठ घाट पर उमड़ेगी आस्था की लहर, 60 हजार श्रद्धालु करेंगे सूर्य को अर्घ्य… प्रशासन ने की तैयारी की  समीक्षा बैठक
शिवलिंग पर हुई अपमानजनक घटना के बाद रुद्राभिषेक से होगी मंदिर की पुनः पवित्रता विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का संयुक्त आयोजन — सनातनी समाज से व्यापक सहभागिता की अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed