दवाई तुन्हर द्वार मे विधायक शैलेश पाण्डेय पहुंचे तालापारा सभापति भी साथ…
जनजागरण से ही करोना से विजय मिलेगी– शैलेश पाण्डेय…
बिलासपुर // “दवाई तुन्हर द्वार” और करोना टीकाकरण अभियान बिलासपुर मे चल रहा है। अब तक बिलासपुर के 15000 से ज्यादा घरो में स्वास्थ्य विभाग की टीम और मितानिने बहनें पहुंच चुकी हैं। अब तक 60182 लोगो की जानकारी बिलासपुर की इकठ्ठा हो चुकी है। जिसमे 786 लोगो को उन्के घरो मे दवाई भी दी गयी है।
शनिवार को शहर के तालापारा क्षेत्र मे लोगों से मिलकर जन जागरण करने पहुंचे नगर विधायक शैलेश पाण्डेय के साथ नगर निगम सभापति शेख नजीरुद्दिन, DPM सुश्री लता बंजारे, शहर समन्वयक उमेश पाण्डेय, दिलिप कक्कड, अलीम खान और वहाँ की मितानीन बहने भी उनके साथ थीं।
तालापारा मे अनेक घरों मे जाकर लोगो से उनके स्वास्थ्य के बारे मे विधायक ने पुछा और करोना के टीकाकरण के लिये अपील भी की साथ ही मार्गदर्शन भी दिया। उन्होंने लोगों से कहा कि अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सतर्कता तथा जनजागरण से हम सभी करोना संक्रमण से चल रही जंग में जीत हासिल जरूर करेंगे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized31/03/2026131 दिन का धरना, उबलता जनाक्रोश: लिंगियाडीह में ‘छत बचाओ’ संग्राम, निगम पर तानाशाही के आरोप…
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
