बिलासपुर // मुंगेली जिले की एक गर्भवती महिला दिया जलाते वक़्त आग की चपेट में आ कर झुलस गई, महिला को बचाने आए उसके ससुर के भी शरीर के कुछ हिस्से आग में झुलस गए घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए तत्काल सिम्स में दाखिल किया गया ।यह घटना पथरिया ब्लाक के ग्राम डिघोरा का है।साथ ही फटाखे के बारूद से दो बच्चे भी आग की चपेट में आए है हालांकि ये सभी इलाज के बाद अब ठीक है ।

बतादें की कोरोना संक्रमण से निपटने देश मे एकजुटता का संदेश देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर 5 अप्रैल रविवार को देश प्रदेश सहित ग्रमीण क्षेत्रों में भी लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए दीपक और मोमबत्तीयां जलाई। ग्राम डिघोरा की भी एक महिला रात 9 बजे के करीब अपने घर के बाहर दीया जला रही थी तभी दीए कि आग उसके कपड़े में लग गई जिससे महिला आग से झुलस गई है। आग लगने के बाद मदद के लिए महिला के चिल्लाने पर उसके सरूर आकर आग बुझाने का प्रयास किया आग बुझाते वक़्त वृद्ध के भी शरीर के कुछ हिस्से आग की चपेट में आ गए । दोनों को आग में झुलसते देख बाकी लोग भी वहां पहुंच गए और आग को किसी तरह काबू किया लेकिन तब तक महिला काफी झुलस चुकी थी।वही घटना के बाद परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहाँ दोनों का इलाज जारी है, झुलसी महिला गर्भवती है। महिला के दीया जलाते वक़्त घर मे बच्चे फटाके फोड़ रहे थे,फटाके का बारूद चूल्हे में गिर जाने से बच्चे भी झुलस गए है जिनके इलाज के बाद दोनो खतरे से बाहर है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized23/03/2026अमेरिका–इजरायल–ईरान तनाव पर बिलासपुर में विचार मंथन, ‘यह आरोपित युद्ध’ : मुमताज भारती…
Uncategorized21/03/2026संगम की पवित्र डुबकी के बाद रामलला के चरणों में शीश नवाएंगे 1008 श्रद्धालु,, अयोध्या यात्रा: संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, सदस्यों को बांटी गई जिम्मेदारियां,,
Uncategorized21/03/2026सट्टे का डिजिटल जाल टूटा,, पुलिस ने 45 लाख की संपत्ति जप्त की,, रिक्की पैनल’ के मास्टरमाइंड गिरफ्तार,, फर्जी सिम और बैंक खातों से चल रहा था खेल…ACCU और सिविल लाइन थाने की संयुक्त कार्रवाई…
अपराध20/03/2026जांजगीर में एसीबी का डबल अटैक: 43 हजार की रिश्वत लेते 4 अफसर-कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार
