रायपुर // छत्तीसगढ़ में इस वक़्त यह खबर बड़ी राहत देने वाली है की राज्य में एक और कोरोना संक्रमित मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आई है इसकी जानकारी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दी है । युवक को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा रहा है। अब सिर्फ 1 मरीज ही छत्तीसगढ़ में एक्टिव केस बचा है। जिसे भी जल्द ठीक कर दिया जाएगा ।
आपको बतादें कि छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या 10 थी जिसमे से 9 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके है अब केवल 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज रह गया है, जिसका इलाज एम्स में जारी है । कोरबा का रहने वाला युवक भी सोमवार को पूरी तरह से स्वस्थ हो गया है जिसे डिस्चार्ज किया जा रहा है, डिस्चार्ज होने के पहले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने फोन पर उस युवक से बातचीत की युवक ने स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दी गई सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया और यह भी कहा कि हमने मिलकर यह लड़ाई लड़ी और जीत भी हासिल की है । एम्स प्रबंधन और सरकार के द्वारा मिले सहयोग के प्रति उस युवक ने आभार व्यक्त किया ।
बतादें की ठीक हुआ युवक कोरबा का रहने वाला है और यह यूके की यात्रा कर कोरबा लौटा था, इसकी पुष्टि एम्स अधीक्षक करण पिपरे ने की है, अब सिर्फ एक 16 साल का कोरोना पॉजिटिव मरीज ही बच गया हैं जिसका इलाज एम्स में जारी है और जल्द ही ठीक होने की उम्मीद है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized07/05/2026भाजपा ने मंडल संगठन प्रभारियों की सूची जारी की, बिलासपुर दक्षिण से मनीष अग्रवाल बने सहप्रभारी…
छत्तीसगढ़07/05/2026एफएसएल रिपोर्ट से लेकर टीआई परेड तक सवालों में,, नक्सली हमला ताड़मेटला केस में आरोपी बरी…76 जवान हुए थे शहीद…
बिलासपुर07/05/202610 मिनट के तूफान ने खोली सिस्टम की पोल: डबल इंजन सरकार में भी बिलासपुर अंधेरे में : शैलेश पांडे
बिलासपुर06/05/2026स्वामी श्रीरामभद्राचार्य के आगमन से भक्तिमय हुआ रामा वर्ल्ड, चरण-पादुका पूजन में उमड़ी आस्था… समाजसेवी प्रवीण झा के निवास में भक्तिमय भजन और प्रसाद वितरण…
