बिलासपुर // बीएड के छात्र आने वाले दिनो के भावी शिक्षक हैं और यही शिक्षक बच्चों को पढ़ाकर कर देश के भावी भविष्य बनाएंगे। देश का भविष्य को संवारने कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करें।
उक्त बातें सीएमडी बीएड कॉलेज में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर रामशरण यादव ने कही। इस दौरान होने सीएमडी कॉलेज में अध्ययन के दौरान हुए अनुभव को सभी से साझा किया। उन्होंने कहा कि तब और अब के शिक्षण पद्धति में काफी अंतर आया है। इस दौरान उन्होंने अध्ययन के दौरान प्राचार्य शुक्ला सर के साथ हुए अनुभव को बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य जिम्मेदारी का कार्य है। बच्चों को पढ़ा कर देश के भावी भविष्य बनाने की महती भूमिका निभाई जाती है इसलिए सभी भावी बीएड के छात्र एवं भावी शिक्षकों से अपने कार्य को पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ कर देश का बेहतर भविष्य निर्माण करने की बात मेयर ने कही। सभापति शेख नजीरुद्दीन ने पढ़ाई के साथ खेल और अन्य गतिविधियों में सक्रियता दिखाने की बात कही। उन्होंने कहा कि शारीरिक, मानसिक विकास के साथ व्यवहारिक विकास भी जरूरी है। इसके लिए हमे सभी गतिविधियों में शामिल होने की जरूरत है। कार्यक्रम को कांग्रेस के आशीष सिंह, प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, कांग्रेस सचिव एसपी चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व अतिथियों ने विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कालेज के चेयरमेन संजय दुबे ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में बीएड कालेज के प्रभारी श्रीमती अंजली चतुर्वेदी, कालेज के स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
