• Sun. Oct 18th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

दो पक्षो के बीच पानी का विवाद… बयान के लिए थाना पहुंची अधेड़ महिला की अचानक बिगड़ी तबियत… उपचार के दौरान महिला की मौत…

बिलासपुर // तखतपुर थाना क्षेत्र के गाँव अमने में विगत दिनों हुए दो पक्षो के विवाद मामले में गांव की एक अधेड़ महिला सहित कुछ ग्रामीणों को बयान के लिए थाना बुलाया गया था, बयान शुरू होने के पहले ही थाना परिसर में अचानक महिला की तबियत बिगड़ गयी थाने में मौजूद टीआई ने तत्काल महिला के उपचार के लिए उसे अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

तखतपुर थाना के टीआई मोहन भारद्वाज ने बताया कि पिछले महीने ग्राम अमने में दो पक्षो के बीच आपसी विवाद हुआ था जिसमे एक पक्ष के द्वारा थाने में शिकायत दर्ज करवाया गया था वही दूसरे पक्ष के लोग परिवार सहित आज कोटवार के साथ थाना पहुचे थे, अनावेदक पक्ष के साथ एक अधेड़ महिला लक्ष्मींन बाई भी आई हुई थी जिसकी अचानक थाना परिसर में तबियत बिगड़ी उसके उपरांत थाना प्रभारी द्वारा मानवता का परिचय देते हुए तत्काल पेट्रोलिंग गाड़ी से महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वही परिजनों की माने तो बुजुर्ग महिला की तबियत अक्सर खराब रहती है जिसका उपचार चल रहा था, फिलहाल पुलिस मृत महिला का पंचनामा करवा कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

शासकीय हैंडपम्प से पानी लेने को लेकर हुआ था विवाद…

इस मामले में पुलिस के बड़े अधिकारियों का कहना है कि दिनांक 06 मार्च को प्रार्थिया तिहारिया बाई मरावी पति राजकुमार मरावी निवासी अमने थाना तखतपुर की शिकायत थाना प्रभारी तखतपुर को एक लिखित में दर्ज कराई कि इनके पड़ोस में 100 मीटर की दूरी पर शासकीय हैंडपंप है जिसका उपयोग पेयजल एवं दैनिक उपयोग हेतु किया जाता रहा है। अनावेदक बाली कौशिक के द्वारा टुल्लू पम्प लगाकर व्यक्तिगत रूप से प्रयोग किये जाने पर एक लिखित शिकायत प्रस्तुत कर कार्यवाही हेतु आवेदन किया गया था। जिसे थाना प्रभारी द्वारा प्रधान आरक्षक बी केरकेट्टा को शिकायत जांच हेतु दिया गया था उसी तारतम्य में आज दिनांक 07 मार्च को आवेदक एवं अनावेदक पक्ष को कथन हेतु थाना बुलाया गया था। आवेदिका के अलावा अनावेदक पक्ष की ओर से अनावेदक बाली कौशिक पिता रामलाल कौशिक , अनिता पति गणेश कौशिक ,बिमला पति बाली राम कौशिक ,लक्ष्मीन बाई पति राम लाल कौशिक भी अपने बयान हेतु थाना उपस्थित हुईं थीं। बयान दर्ज किये जाने की प्रक्रिया शुरू ही हुई थी कि लक्ष्मीन बाई पति रामलाल कौशिक उम्र करीब 60 वर्ष निवासी अमने अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गई जिसे उपचार के लिए तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर ले जाया गया। जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed