11 लोगों ने दो सगी बहनों से किया गैंगरेप ,,
आरोपियों में पीड़िता का भाई भी शामिल…तीन नाबालिग समेत सभी आरोपी गिरफ्तार ,,

बलौदाबाजार // छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक जघन्य गैंगरेप की खबर आई है। दो माह पहले दो सगी नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह घटना पलारी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है ।मिली जानकारी के मुताबिक, दो माह पहले 11 लोगों ने मिलकर दोनों नाबालिग बहनों के साथ दुराचार किया था। कल ही इस मामले की रिपोर्ट लिखाई गई है, जिसके बाद पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस अपराध में लड़कियों का चचेरा भाई भी शामिल है , पकड़े गए आरोपियों में तीन नाबालिग हैं ।
जानकारी के मुताबिक करीब 2 महीने पहले दोनों नाबालिग सगी बहने अपने दो दोस्तों के साथ घर से बाहर घूमने निकली थी. इसी दौरान पलारी थाना इलाके के केसला दतान मार्ग के एक सुनसान इलाके में पहुंचे, जहां उन्हें 8 युवकों ने रोका लिया जिस समय 8 लड़कों ने दोनों लड़के को पीटा और नाबालिगों के साथ गैंगरेप किया, इसका वीडियो भी मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था. उसके बाद 8 में से एक लड़के ने इस वीडियो को अपने एक दोस्त को भेज दिया. इतना ही नहीं दूसरे लड़के ने लड़की को दोबारा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने पास बुलाया था. जिससे नाबालिग लड़की डर गई और पूरे मामले की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई, तब जाकर 2 महीने बाद इस वारदात का खुलासा हुआ.इस गैंगरेप की घटना में लड़की का एक चचेरा भाई भी है । पुलिस सूचना मिलने ही तत्काल हरकत में आई और ग्याहर घंटे की भीतर ही बुधवार की रात 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में 8 बालिग और 3 नाबालिग शामिल है ।
दरअसल मामला नाबालिगों से जुड़ा हुआ है, इसलिए नाबालिगों के साथ गए दो लड़के जो भाग गए थे, वो परिजनों के अनुमति के बिना दोनों नाबालिग लड़की को अपने साथ नहीं ले जा सकते है. इसलिए दोनों के खिलाफ एफआईआर हुई है. किडनैपिंग और जान को मुसीबत में डालने की धारा लगी है. यदि इन लोगों ने किसी को सूचना दे दी होती, तो लड़कियों को बचाया जा सकता था।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized11/10/2026भक्ति, आस्था और एकता का संगम, माँ महामाया के जयकारों से गूँजा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला की ध्वजा यात्रा का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू हुए शामिल!
Uncategorized10/10/2026माता की भक्ति में निकलेगी 171 किलोमीटर की ध्वजा यात्रा, 40 से अधिक गांवों से होकर गुजरेगी यात्रा बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की सात दिवसीय ध्वजा यात्रा 11 अक्टूबर से शुरू, 17 अक्टूबर को महामाया मंदिर रतनपुर में ध्वज प्रतिष्ठा के साथ होगा समापन
राजनीति09/10/2026बेलतरा को ₹18.96 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-नाली से लेकर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक होंगे निर्माण कार्य विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत मिली स्वीकृति, जोन-07 में तीन प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी
छत्तीसगढ़09/10/2026छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, IPS अधिकारियों के तबादले, कई को मिली नई जिम्मेदारी !
