सरकंडा का सट्टा खाईवाल देवेन्द्र सोनी समेत 9 जुआड़ी गिरफ्तार ,,
लॉक डाउन में भी सट्टा खाईवाल देवेंद्र सोनी लगवाता था जुआड़ियों का जमावड़ा ,,

बिलासपुर // जिले के नगर निगम क्षेत्र को कलेक्टर द्वारा आदेश जारी कर लॉक डाउन किया गया है ताकि कोरोना का के प्रसार को रोक जा सके किंतु अपराधी तत्व के लोग जिलाधीश के आदेशो की खुल्लेआम धज्जियां उड़ाते हुए कोरोना के प्रसार को बढ़ाने में लगे है बीते दिनों कोनी थाना अंतर्गत ग्राम जलसों जाने के रोड में जुआड़ियों का जमघट लगा हुआ था जिसकी जानकारी पुलिस विभाग को मिलने पर पुलिस महानिरीक्षक के अभियान पर जिला पुलिस अधीक्षक प्रशान्त अग्रवाल के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओ.पी.शर्मा द्वारा कोनी थाना व स्पेशल सेल की टीम गठित कर छापेमारी की कार्यवाही की गयी है जिस कार्यवाही मे सफलतापूर्वक पुलिस ने 10 जुआड़ियों को रंगे हाथों जुआ खेलते गिरफ्तार किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी में इस कार्यवाही में लंबे समय से सट्टे का खाईवाली करने वाले देवेन्द्र सोनी को भी पुलिस ने जुए के फड़ से गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए जुआरियों के नाम गोपी ध्रुव पिता महेशराम जोरापारा, शाहिद टैगौर पिता विनोद टैगोर जोरापारा, मनोज राव पिता विजय राव सरकंडा, सम्राट सिंह पिता विजय सिंह बंगालीपारा, संतोष राजपूत पिता वीरू राजपूत ज्योतिविहार, राजेश बैस पिता मूलचंद बैस चांटीडीह, लवकेश पिता महेश दयालबन्द, जैकी कुमार पिता प्रदीप कुमार दयालबन्द, सागर मिश्रा पिता कैलाश मिश्रा सरकंडा, देवेन्द्र सोनी पिता महानन्द सोनी अशोक नगर है।
छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआरियों के पास से 33 हजार 280 रूपए नगद और 12 मोबाइल को जब्त किया है। मौके से गमछा और तीन नग 52 पत्ती को भी बरामद किया गया है।कोनी पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध (IPC)की धारा 188,269 व 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
Author Profile
Latest entries
अपराध11/11/2026टिकरापारा से कोरमी तक अवैध शराब का कारोबार, कोतवाली-सिरगिट्टी पुलिस ने की कार्रवाई.. बीयर से लेकर व्हिस्की तक बरामद, 34 लीटर से अधिक शराब और बाइक जब्त…
बिलासपुर11/11/2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज.. कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा..
राजनीति05/11/2026बेलतरा में ‘राष्ट्र चिंतन’ प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन… अजय चंद्राकर और विधायक सुशांत शुक्ला का कांग्रेस पर तीखा प्रहार… जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त, हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर…
बिलासपुर03/11/2026बिलासपुर में पटवारियों ने जलाया शासन के आदेश का पुतला, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी.. प्रदेश अध्यक्ष के निलंबन से बढ़ा आक्रोश, एक महीने से काम बंद हड़ताल पर हैं पटवारी..
