निजी दौरे पर बिलासपुर पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल… पत्रकारों से की चर्चा… सीएम बोले भाजपा मुद्दाविहीन इसलिए धर्मांतरण को मुद्दा बना रहे…
सितंबर, 20/ 2021, बिलासपुर
सोमवार को अचानक अल्पप्रावस पर बिलासपुर आए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जहां कुछ वक्त के लिए छत्तीसगढ़ भवन पहुंचकर पत्रकारों से चर्चा की। धर्मांतरण के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की भाजपा भी यह मानती है कि उनके शासनकाल में सबसे ज्यादा चर्च बने हैं और धर्मांतरण भी सबसे ज्यादा हुआ है लेकिन चुनाव में कोई मुद्दा नहीं होने की वजह से अब वह धर्मांतरण को मुद्दा बनाकर चुनाव में लड़ रहे हैं जबकि जीएसटी से लेकर नोटबंदी तक के मामलों पर भाजपा के लोग कुछ भी बोलने से इंकार कर देते हैं ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में दो-तीन योजनाओं की शुरुआत हुई है जो कि अपने आप में पूरे देश में अलग योजना हैं ग्राम पंचायतों से लेकर वार्डों जो मितान क्लब की शुरुआत की जा रही है जिसमें ढाई हजार की जनसंख्या वाले ग्राम पंचायतों और वार्डों में एक राजीव मितान क्लब खोला जाएगा। जिस क्षेत्र की जनसंख्या 5 हजार होगी वहां पर दो क्लब खोले जाएंगे जिसमें 15 साल से लेकर 40 साल के लोगों को सदस्य बनाया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश में भूमिहीन श्रमिकों के लिए योजना लाई गई है जिसके तहत 6 हजार रुपए सालाना भूमिहीन श्रमिकों को दिए जाएंगे जिसमें पौनी पसारी भी शामिल होगा। आईटीआई करने वाले छात्रों के लिए भी सरकार ने नई योजना निकाली है जिसके तहत 11वीं में प्रवेश करते ही छात्रों को आईटीआई की शिक्षा दी जाएगी जिससे 12वीं पास होते ही उन्हें पास आईटीआई की भी डिग्री मिल सकेगी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
