नई दिल्ली // भारत ने एक बार फिर सख्त लहजे में पाकिस्तान को बताया कि वह जम्मू-कश्मीर के मामले में दखल ना दे क्योंकि यह हमारा आंतरिक मामला है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार (4 अप्रैल) को कहा कि जम्मू और कश्मीर की स्थिति पर बोलने का पाकिस्तान को कोई अधिकार प्राप्त नहीं है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर में अधिवास (डोमिसाइल) के नियम को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बयान दिया था, जिसके बाद विदेश मंत्रालय ने यह टिप्पणी की है। इसके साथ ही मंत्रालय ने कहा, “भारत के आंतरिक मामलों में बार-बार दखल देने की पाकिस्तान की कोशिश उसके बेकार के दावों को कहीं से भी स्वीकार्य नहीं बनाएंगे।”
पाक विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा था, ”यह गैर कश्मीरियों को इस क्षेत्र में बसाने के लिए भारत का एक और गैर कानूनी कदम है।” इसमें कहा गया, ”यह चौथी जिनेवा संधि समेत अंतरराष्ट्रीय कानूनों का साफ उल्लंघन है।” पाक विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ”इस भारतीय कदम का तत्काल संज्ञान लेने का आग्रह किया और भारत को इस क्षेत्र में जनसांख्यिकीय बदलाव से रोकने की मांग की।”नए कानून के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 15 साल तक रहने वाला या सात साल तक पढ़ाई करने वाले और किसी शैक्षणिक संस्थान में दसवीं एवं बारहवीं कक्षाओं की परीक्षा देने वाला कोई भी व्यक्ति मूल निवासी है। इससे पहले भी पाकिस्तान पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के फैसले को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को घेरने का असफल प्रयास कर चुका है।
( साभार लाइव हिंदुस्तान )
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/03/2026संगम की पवित्र डुबकी के बाद रामलला के चरणों में शीश नवाएंगे 1008 श्रद्धालु,, अयोध्या यात्रा: संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, सदस्यों को बांटी गई जिम्मेदारियां,,
Uncategorized21/03/2026सट्टे का डिजिटल जाल टूटा,, पुलिस ने 45 लाख की संपत्ति जप्त की,, रिक्की पैनल’ के मास्टरमाइंड गिरफ्तार,, फर्जी सिम और बैंक खातों से चल रहा था खेल…ACCU और सिविल लाइन थाने की संयुक्त कार्रवाई…
अपराध20/03/2026जांजगीर में एसीबी का डबल अटैक: 43 हजार की रिश्वत लेते 4 अफसर-कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर20/03/2026लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन : १२० दिन से जारी संघर्ष, अपने आशियाने को बचाने की लड़ाई…
