रायपुर का चोर गिरोह बिलासपुर पुलिस के पकड़ में… चोरी के लिए रायपुर से बिलासपुर आते थे चोर.. बिलासपुर में चोरी करने वाले से हुई दोस्ती… गिरोह बना देने लगे थे चोरी को अंजाम.. जिले के तीन थाना क्षेत्रों के 9 प्रकरणों में चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार…
July, 17/2021, बिलासपुर
रायपुर से बिलासपुर आकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर गिरोह को बिलासपुर की सिविल लाइन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया हैं और चोरों से सोने चांदी के जेवर समेत बाइक चोरी करने के 9 मामलों में 3 चोरो को गिरफ्तार किया है।

दरअसल बिलासपुर एसएसपी दीपक झा ने सभी थानेदारों की मीटिंग लेकर शहर में हो रहे चोरी के मामलों पर लगाम लगाने के निर्देश दिए थे जिसके बाद सिविल लाइन थाना के पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान अपने मुखबिर सक्रिय किए थे इसी दौरान सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि 3 लोग संदिग्ध अवस्था में देर रात तक घूम रहे हैं जिन्हें हिरासत में लेकर जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया तो उनके होश उड़े रह गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि रायपुर से आकर आरोपी चोरी करते थे जिसके बाद बिलासपुर में भी चोरी करने वाले ओमप्रकाश बंजारे से श्रीजन शर्मा और रामेश्वर बंजारे की दोस्ती हो गई जिसके बाद तीनों गिरोह बनाकर चोरियों की वारदातों को अंजाम देने लगे और चोरी का माल रायपुर से ले जाकर छुपाने लगे।

चोरों के कबूलनामे के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर रायपुर में नदबिश देकर कर 1 किलो 700 ग्राम चांदी के जेवर और 53 ग्राम सोने के जेवरात समेत पांच मोटरसाइकिल जप्ती की कार्रवाई की है। पूरी कार्रवाई में एक बात निकल कर सामने आई की 9 चोरियों को अंजाम दे चुके मास्टरमाइंड को रायपुर की पुलिस पकड़ने में नाकामयाब रही लेकिन बिलासपुर की पुलिस ने एक बार फिर तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को धर दबोचा है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
