कब्जा खाली कराने को लेकर नगर निगम के ऊपर उठे सवालिया निशान,80 साल से काबिज लोगों को जबरदस्ती निकालने की चल रही साजिश, निगम की कार्रवाई के खिलाफ कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने दिया ज्ञापन
July, 17/ 2021, बिलासपुर
नगर निगम क्षेत्र के मंगला गंगा नगर होलीक्रॉस स्कूल के पास निगम और पुलिस की टीम के द्वारा अवैध निर्माण को तोड़ने और कब्जा खाली कराने पहुंची थी जहां पुलिस और निगम कर्मियों के स्थानीय लोगो के बीच झूमाझटकी हो गयीं थी। लेकिन मामले में नया मोड़ आ गया है। जिस जमीन को नगर निगम खाली करा रही थी वह नगर निगम या शासन की जमीन नहीं है बल्कि निजी जमीन है और वहां बसे लोग पिछले 80 वर्षों से काबिज है। अब सवाल उठता हैं की नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता क्या शहर के एक रसूखदार के इशारे पर जमीन खाली कराने के लिए पंडागिरी का काम कर रही है।
नगर निगम द्वारा की जा रही जबरिया कार्रवाई के खिलाफ शनिवार को स्थानीय लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नगर निगम के बेजा और गलत कार्रवाई पर शिकायत दर्ज करायी इसके साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी की इन दिनों नगर निगम द्वारा बिलासपुर जिले में अवैध निर्माण और बेजा कब्जा को खाली कराने का जिस तरह खेल खेला जा रहा है कई बार ऐसे मामलों में भी नगर निगम कार्यवाही कर दे रहा है। जहाँ उसका क्षेत्राधिकार है ही नहीं ऐसा ही एक मामला बीते दिन देखने को मिला जहां सुबह से ही नगर निगम का अमला और पुलिस की टीम होलीक्रास स्कूल के पास पहुंची और वहां मकान खाली कराने की कोशिश की गई, जबकि इससे पहले नगर निगम द्वारा किसी प्रकार का भी नोटिस परिवारों को नहीं दिया गया था क्योंकि वह जमीन नगर निगम की थी ही नही स्थानियों लोग कलेक्टर पहुंचकर शिकायत करते हुए बताया कि वे लोग वहां पिछले 80 वर्षों से निवास कर रहे है।

और किसी भी प्रकार से जमीन मालिक की ओर से जमीन खाली करने का नोटिस नहीं दिया गया लेकिन आसपास के जमीन दलाल और भू माफियाओं के सांठगांठ की वजह से उनसे जबरदस्ती जमीन खाली कराने का काम किया जा रहा है।इन सबके बीच सवाल यह भी उठता है कि आखिर पुलिस को अनुशासन बनाने के लिए नगर निगम की टीम द्वारा स्थान पर बुलाया गया लेकिन इस बात की किसी ने तस्दीक नहीं की आखिर जमीन किसकी है और जमीन पर आपत्ती किस प्रकार की जताई जा रही है।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन29/10/2026पहले खजुरी नवागांव, अब बिनौरी, आखिर कब रुकेगा अवैध उत्खनन ? दो ट्रक और जेसीबी छोड़कर मौके से भागे लोग, सरपंच पति और सचिव की मिलीभगत का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग..
प्रशासन29/10/2026पटवारी निलंबित.. रिश्वत मांगने का वायरल वीडियो पर एक्शन का रिएक्शन.. कलेक्टर ने की कार्रवाई.. सात दिनों में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश..
बिलासपुर29/10/2026बाढ़ से उजड़े आशियाने, अब तक नहीं मिला मुआवजा! वार्ड-52 की महिलाओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर उठाई आवाज, तहसीलदार ने दिया जल्द मुआवजा दिलाने का भरोसा..
Uncategorized29/10/2026चार बार मरम्मत, फिर भी नहीं सुधरी स्कूटर, उपभोक्ता फोरम में शिकायत के बाद भी नहीं मिला न्याय.. पेंड्रा के सुरजीत सिंह ने कंपनी से मांगा रिफंड, बार-बार खराबी और शिकायतों की अनदेखी से परेशान
