बिलासपुर विधायक ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बिलासपुर और लायंस क्लब द्वारा आयोजित कोरोना का टीकाकरण का किया शुभारंभ…
July, 20/2021, बिलासपुर
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बिलासपुर द्वारा लायंस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में बिलासपुर के लोगों के लिए निशुल्क कोरोना का टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम में बिलासपुर के विधायक शैलेश पांडे मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अभिजीत रायजादा ने बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे को टीकाकरण की सभी जानकारियों से अवगत कराया।

विधायक शैलेश पांडे ने इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बिलासपुर के सभी डॉक्टरों द्वारा बहुत ही पुनीत कार्य किया जा रहा है और जनता को जो टीकाकरण यहां किया जा रहा है उससे सभी को बहुत लाभ मिलेगा विधायक शैलेश पांडे ने बिलासपुर के सभी लोगों से अपील भी किया है कि जितना जल्दी हो सके सभी लोग कोरोना का टीका जरूर लगवाएं इससे उनका जीवन सुरक्षित रहेगा और जनजीवन भी सामान्य रहेगा । विधायक ने ये भी कहा कि आने वाले समय में यदि कोरोनावायरस की तीसरी लहर भी आती है तो हम सभी सुरक्षित रहेंगे।
विधायक शैलेश पांडे ने सभी डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सभी डॉक्टरों को इस पुनीत कार्य के लिए हार्दिक बधाई दी एवं वहां उपस्थित सभी सम्मानीय नागरिकों को कोरोना का टीका लगाने के लिए फूल उनके हाथ में भेंट किया।

इस कार्यक्रम में बिलासपुर के टीकाकरण अधिकारी डॉ मनोज सैमुअल डॉक्टर संदीप तिवारी डॉक्टर के डब्ल्यू देवराज डॉक्टर श्रीवास्तव डॉक्टर विकास डॉक्टर मखीजा डॉक्टर ओम मखीजा डॉ प्रशांत द्विवेदी डॉक्टर घाडगे डॉ मुकुल श्रीवास्तव लायंस क्लब के अध्यक्ष अरविंद दीक्षित कमल चावड़ा नितिन सलूजा उपस्थित थे
Author Profile
Latest entries
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
बिलासपुर29/07/2026संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी समरसता अभियान शुरू… 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में होंगे विविध कार्यक्रम, दीप महोत्सव से होगा शुभारंभ…
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
