देश/विदेश // पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने भारत और पाकिस्तान को मिलकर कोरोनावायरस महामारी का सामना करने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि अगर भारत हमें 10,000 वेंटिलेटर्स देता है तो इसे पाकिस्तान जिंदगी भर याद रखेगा।
भारत में कोरोनावायरस का कहर जारी है.अब तक इस वायरस से 166 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं मरीजों की संख्या 5734 पहुंच गई है. पाकिस्तान में भी कोरोनावायरस बुरी तरह से फैल चुका है. ऐसे में पाकिस्तान दूसरे देशों से मदद की गुहार लगा रहा है. उनकी हालत इतनी खस्ता है कि डॉक्टर्स के पास इलाज करने के लिए किट तक नहीं है. कोरोनावायरस के मरीजों का इलाज करने वाले एक डॉक्टर की भी मौत हो चुकी है. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारत और पाकिस्तान से मिलकर कोरोनावायरस महामारी का सामना करने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि अगर भारत हमें दस हजार वेंटिलेटर्स देता है तो इसे पाकिस्तान जिंदगी भर याद रखेगा. जिस पर भारतीय ट्विटर यूजर ने उनकी क्लास ली है और चीन से मदद मांगने को कहा है.
शोएब अख्तर ने कहा, ”भारत अगर हमें 10000 वेंटिलेटर देता है तो पाकिस्तान इसे हमेशा याद रखेगा. हम तो सिर्फ मैचों की पेशकश कर सकते हैं. बाकी अधिकारियों को तय करना हे. वैसे संकट के इस समय में ये सीरीज होती है तो मैच के रिजल्ट पर कोई भी देश निराश नहीं होगा. विराट कोहली शतक जड़ेंगे तो हम खुश होंगे और बाबर आजम शतक जड़ेंगे तो आप खुश होंगे. जीत दोनों देश की होगी.”
ट्विटर पर भारतीयों को उनका प्रस्ताव बिलकुल ठीक नहीं लगा और चीन से मदद मांगने की हिदायत दे डाली. एक यूजर ने लिखा, ”मेरे दोस्त शोएब अख्तर, भारत ने 93 हजार पाकिस्तानी जवानों को दिया था, वो तो आपको याद नहीं. ऐसा मजाक फिर न करना.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ”शोएब आप ये प्रस्ताव अपने सबसे करीबी दोस्त चीन के पास लेकर जाएं. कोरोनावायरस के खिलाफ जंग के लिए चीन और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज अच्छा ख्याल हो सकता है.” तीसरे यूजर ने लिखा, ”भारत आपको 10 हजार वेंटिलेटर बनाकर दे देगा. क्या आप उसके बदले में भारत को 10 हजार आतंकवादी देंगे.” ट्विटर पर लोगों ने ऐसे रिएक्शन्स दिए हैं !!
( साभार एनडीटीवी )
Author Profile
Latest entries
अपराध11/11/2026टिकरापारा से कोरमी तक अवैध शराब का कारोबार, कोतवाली-सिरगिट्टी पुलिस ने की कार्रवाई.. बीयर से लेकर व्हिस्की तक बरामद, 34 लीटर से अधिक शराब और बाइक जब्त…
बिलासपुर11/11/2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज.. कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा..
राजनीति05/11/2026बेलतरा में ‘राष्ट्र चिंतन’ प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन… अजय चंद्राकर और विधायक सुशांत शुक्ला का कांग्रेस पर तीखा प्रहार… जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त, हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर…
बिलासपुर03/11/2026बिलासपुर में पटवारियों ने जलाया शासन के आदेश का पुतला, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी.. प्रदेश अध्यक्ष के निलंबन से बढ़ा आक्रोश, एक महीने से काम बंद हड़ताल पर हैं पटवारी..
