
बिलासपुर // कोरोना के खिलाफ कारगर वैक्सीन आने से पहले ही स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन के रखरखाव के लिए कोल्ड चेन सेंटरों को अपडेट करने में लगा हुआ है। वैसे तो बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग के पास 5 लाख वैक्सीन रखने की क्षमता वाला सेंट्रल कोल्ड स्टोरेज वाला ड्रग वेयरहाउस है। इसके साथ ही अलग-अलग ब्लॉक में भी बड़ी क्षमता वाले मीडियम स्केल वाले कोल्ड चैन पॉइंट भी हैं। इसके बावजूद भी विभाग अपनी ओर से कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है इसलिए पहले वैक्सीन आने से पूर्व ही सभी कोल्ड चैन पॉइंट्स को अपडेट करने में लगा हुआ है।
अब विभाग मिनी कोल्ड चेन सेंटर पर फोकस कर रहा है। विभाग ने 15 मिनी कोल्ड चेन सेंटर बनाने के लिए सर्वे करके शासन को रिपोर्ट भेजी है। इसके बन जाने के बाद कॉल होते ही कुछ ही मिनटों में वैक्सीन प्रतिरक्षण केंद्र तक पहुंच जाएगी। हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मार्च तक कोरोना का टीका राज्य में आने की बात कही थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि सभी जिलों में इन टीकों को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड चेन वाले सेंटर बनाए जाने हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने प्रक्रिया भी तेज कर दी है।
बिलासपुर के सीएमएचओ डॉ. प्रमोद महाजन ने मिनी कोल्ड चेन सेंटर बनाने के लिए सर्वे की जिम्मेदारी जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मनोज सैम्युअल को सौंपी है। डॉ. सैम्युअल ने लखराम, देवरीखुर्द, सिरगिट्टी, तिफरा यदुनंदन नगर, लिंगियाडीह, करगीकला, टेंगनमाड़ा, केंदा, चपोरा, जोंधरा, जयरामनगर, खम्हरिया, मूछ, दैजा और सकरी सहित कुल 15 जगहों में मिनी कोल्ड चेन सेंटर का सर्वे किया है। इसकी रिपोर्ट भी शासन को भेज दी गई है। आगे के सर्वे को लेकर कार्य जारी है। अनुमति मिलते यही यहां कोल्ड चेन सेंटर अपडेटेशन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बनने के बाद इन कोल्ड चेन सेंटर में 3-4 हजार वैक्सीन को रखा जा सकता है।
बारीकी से किया गया है सर्वे स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर और तकनीकि टीम ने मिनी कोल्ड चेन सेंटर बनाने के लिए बारीकी के साथ सर्वे किया है। उन्होंने सभी सेंटर्स की बिल्डिंग में खिड़की, दरवाजा, वेंटिलेशन, रोशनी से लेकर पॉवर बैकअप तक का सर्वे किया है।
इम्यूनाइजेशन सेंटर की दूरी होगी कम डॉ. सैम्युअल ने बताया कि अभी हमारे पास पहले से ही 22 कोल्ड चेन वैक्सीन स्टोरेज सेंटर हैं, लेकिन कई बार ज्यादा मांगबढ़ने पर इम्यूनाईजेशन सेंटर तक जल्द वैक्सीन पहुंचाने में परेशानी होती है। ऐसी स्थिति में मिनी कोल्ड चेन सेंटर इम्यूनाइजेशन सेंटर की दूरी कम कर देगा। इनके बन जाने से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से उप स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र से इम्यूनाइजेशन सेंटर की दूरियां कम हो जाएंगी। और वैक्सीन की पहुँच सुलभ हो जायेगी !
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
