
बिलासपुर // बिलासपुर के रेलवे स्टेशन मे ट्रेन नंबर 12101 ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के कोच नंबर बी सिक्स के ऊपर एक व्यक्ति ओ एच ई तार से टकराने से बुरी तरह झुलस गया। जिसे दो आरक्षको ने तत्काल उपचार के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल भेजा गया है।घटना के बारे में यहां जानकारी मिल रही है कि ओएचएसआर से झुलसा यह व्यक्ति ओवर ब्रिज के ऊपर खड़ा था। और जैसे ही ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस आई। यह ऊपर से उस पर कूद गया। लेकिन कूदते ही यह पहले हुए ओएचई तार से टकराया। ।फिर ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के डिब्बे पर जा गिरा। वहीं तार से टकराने के कारण इसके शरीर में आग लग गई ।और यह बुरी तरह झुलस गया। जानकारी मिल रही है यह व्यक्ति 70% जल चुका है। और अभी जीवित है। इसका उपचार सिम्स में किया जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/02/2026पामगढ़ में एसीबी का बड़ा ट्रैप, अतिरिक्त तहसीलदार व पटवारी 35 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
बिलासपुर03/02/2026एक शक, एक वार और खत्म हो गई जिंदगी,, प्रेमिका के गुस्से ने छीनी युवक की जान, बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात…
बिलासपुर03/02/2026मेले में विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ना सराहनीय पहल : चरणदास महंत बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेले में रोजगार मेला और शार्क टैंक बने आकर्षण, आज अंतिम दिन…
बिलासपुर02/02/2026केंद्रीय बजट 2026 : न तो तोहफा, न झटका—संयम और भरोसे की राह पर सरकार…
