
बिलासपुर // मंगलवार की दोपहर जिला पंचायत कार्यालय में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के पूर्व चौहान की ओर से विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई और फिर अध्यक्ष के कक्ष में अपना स्थान ग्रहण किया। यहां उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचित अरुण सिंह चौहान के द्वारा सोमवार को विधिवत शपथ ग्रहण कर लिया गया था। इस मौके पर नगर निगम बिलासपुर के महापौर रामचरण यादव उमेशजिला पंचायत के अनेक सदस्य अधिकारी गण तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, ग्रामीण व पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे। कांग्रेस संगठन की ओर से विजय केसरवानी, नरेंद्र बोलर, प्रमोद नायक राजेश शुक्ला समेत गांव गांव से आए पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे ।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर09/08/2026रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने कोटा क्षेत्र में वितरित की 1500 मच्छरदानियां एवं 500 क्लोरीन बोतलें…
बिलासपुर08/08/2026दो मजदूरों की मौत के बाद जागा निगम: स्वर्ण जयंती नगर में अवैध निर्माण पर कार्रवाई,, दीवार तोड़ी और 7 दिन की मोहलत…
बिलासपुर08/08/2026प्रेस क्लब अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ सहायक पंजीयक ने जारी किया आदेश,, सचिव कोषाध्यक्ष पद का नहीं बदल सकते प्रभार… पदाधिकारियों के बीच विवाद अब प्रशासनिक जांच और नियमों की कसौटी तक पहुंचा…
बिलासपुर07/08/2026बिलासपुर में बेखौफ अवैध निर्माण! बिना अनुमति तीसरी मंजिल का निर्माण,, शासकीय जमीन पर भी दुकानें ? निगम की कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सीमित? मुख्य मार्ग पर नियमों की खुलेआम अनदेखी, जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल…
