बिलासपुर // बिलासपुर के सीपत में स्थापित एनटीपीसी आसपास के ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है । एनटीपीसी से उड़नेवाला राखड़ लोगों के घरों में चला जाता है जिससे स्थानीय आमलोगों का जीना मुहाल हो चुका है। तमाम शिकायतों के बाद भी पर्यावरण विभाग के द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नही की गई है ना ही एनटीपीसी इस ओर कोई ध्यान दे रहा है । एनटीपीसी सीपत के जिम्मेदारों की मनमानी और अनदेखी के चलते ग्रामीणों का जीना मुहाल हो चुका है । स्थानीय ग्रामीण नर्क से भी बदतर जिंदगी जीने के लिए मजबूर हैं । बावजूद इसके एनटीपीसी प्रबधंक ग्रामीणों की समस्यायों को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है।

उल्लेखनीय है कि N T P C सीपत के द्वारा ग्राम रलिया, सुखरीपाली, भिलाई, हरदाडीह में राखड़ डेम बनाया गया है । गर्मी के समय आते ही इस डेम से बड़ी मात्रा में राखड़ उड़ कर आस पास के गांवों तक जाता है और गांव के लोगों के जीवन को बुरी तरह प्रभावित करता है । ग्रामीणों की मानें तो उनके घरों में राखड़ की मोटी परत चढ़ जाती है । वहीं खाने के सामान,पीने के पानी और कपड़ों में डस्ट जमा हो जाता है, जो आसपास के 10 K.M.तक को प्रभावित करता है ।

राखड़ की मात्रा इतनी ज्यादा रहती है कि रोड में चलने वाली गाड़िया तक नही दिखती और एक्सीडेंट होने का खतरा बना रहता है । गर्मी का समय ग्रामीणों लिए श्राप बन कर आता है ।

N T P C की लापरवाही के कारण प्रतिदिन हजारों ग्रामीणों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होता है । साथ ही इलाके की हवा में जहर घोल कर खुलेआम नियमो की अनदेखी भी की जा रही है, जिसके चलते पर्यावरण को भी भारी नुकसान हो रहा है । लेकिन अब तक पर्यावण विभाग की उदासीनता से इन पर कोई कार्यवाही नही हो पाई है और ना ही राखड़ डेम प्रबंधन के द्वारा कोई उचित व्यवस्था की गई है । फिलहाल एनटीपीसी प्रवंधन इस मामले में कुछ भी बोलने से और अपने आप को बचाने से नजर आता रहा है और वही रटा रटाया बयान की जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा प्रक्रिया चालू है कहकर पल्ला झाड़ लिया ।

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
बिलासपुर30/06/2026आरोप और सस्पेंशन… नगर निगम के हाई-प्रोफाइल विवाद ने फिर पकड़ा तूल,, 1.15 करोड़ के आरोपों वाला VIDEO वायरल… मामला फिर सुर्खियों में…
