उर्वरक बेचने में पॉश मशीन का नहीं किया इस्तेमाल…
6 खाद दुकानों के लाईसेंस निरस्त, आईडी जब्त…
बिलासपुर, जुलाई, 15/2022
उर्वरक बेचने में पॉश मशीन का उपयोग नहीं किये जाने पर बिल्हा की 6 खाद दुकानों के लाईसेंस निरस्त कर दिये गये हैं। कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश पर उप संचालक कृषि ने विभागीय निरीक्षण के बाद निरस्तीकरण की कार्रवाई की है। पॉश मशीन की आईडी जब्त करने की अनुशंसा भी संचालनालय कृषि को की गई है। गौरतलब है कि खाद दुकानों की लाईसेंस जारी किये जाने में पाश मशीन का इस्तेमाल जरूरी किया गया है। इस मशीन में किसानों का पूरा विवरण रिकार्ड रहता है। जिन दुकानों का लाईसेंस निरस्त किया गया है, उनमें मेसर्स बिल्हा नाफेड बिल्हा, मेसर्स बन्टी ट्रेडर्स बिल्हा, मेसर्स नानगराम मुरलीधर कोतवाली, मेसर्स लक्ष्मी ट्रेडर्स बिल्हा, मेसर्स रूपचंद किराना स्टोर्स एवं मेसर्स साहिल इंटरप्राईजेस बिल्हा शामिल हैं। इन दुकान मालिकों ने इसके अलावा उर्वरक विक्रय की रिपोर्ट भी वरिष्ठ कार्यालय को नहीं भेजी और न ही मूल्य सूची का प्रदर्शन किया है। कृषि विकास अधिकारी आर.एस.गौतम ने 13 जुलाई को इन दुकानों का निरीक्षण किया था।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
