नगर विधायक शैलेष पांडेय ने कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव का किया शुभारंभ…
15 जुलाई से 30 सितंबर तक 18 से 59 वर्ष के लोगों को निशुल्क लगेंगे बूस्टर वैक्सीन
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम सहयोग से पूरा करे लक्ष्य – – – शैलेष पाण्डेय…
बिलासपुर, जुलाई, 15/2022
बिलासपुर में भी कोरोना से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक के सभी लोगों को 15 जुलाई से निःशुल्क प्रिकॉशन-बूस्टर डोज लगाया जाएगा। जिसका शुभारंभ नगर विधायक शैलेष पांडेय ने जिला अस्पताल से किया है। 18 से 59 आयु वर्ग के ऐसे लोग, जिन्हें कोविड वैक्सीन का दूसरा टीका लगाए 6 माह या 26 सप्ताह पूरा हो चुके हैं, उन्हें 20 शासकीय कोविड टीकाकरण केंद्रों पर प्रिकॉशन-बूस्टर डोज लगाया जाएगा।
कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत बिलासपुर जिले में करीब 9.5 लाख लोगों को प्रिकॉशन-बूस्टर डोज लगाया जाएगा वहीं बिलासपुर शहर में 2.7 लाख से अधिक लोगों प्रिकॉशन-बूस्टर डोज लगाया जाएगा। निशुल्क शिविर की व्यवस्था प्रत्येक वार्ड, स्कूलों, शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, धर्मशालाओं, समाजसेवी संगठनों की मांग पर निशुल्क आयोजित किए जाएंगे। साथ ही जिला अस्पताल, सिम्स मेडिकल कॉलेज सहित 20 स्वास्थ्य केंद्रों में भी यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध रहेगी।
विधायक शैलेष पांडेय ने ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बिलासपुर में 18 वर्ष से अधिक के सभी पात्र लोगों को निःशुल्क प्रिकॉशन/बूस्टर डोज लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। बिलासपुर के स्वास्थ्य अधिकारियों को
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम सहयोग से टीकाकरण करने कहा गया है। बिलासपुर के 20 शासकीय कोविड टीकाकरण केंद्रों पर 18 वर्ष से 59 वर्ष तक के लोगों को पहली और दूसरी खुराक की ही तरह प्रिकॉशन/बूस्टर डोज भी निःशुल्क लगाया जाएगा।

अमृत महोत्सव के अवसर पर यह विशेष टीकाकरण अभियान 15 जुलाई से 30 सितंबर 2022 तक 75 दिनों तक चलेगा. पहले और दूसरे डोज के रूप में जो टीका लगाया गया है, प्रिकॉशन/बूस्टर डोज के रूप में भी वही टीका लगाया जाएगा।
वर्तमान में 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों, स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को ही प्रिकॉशन/बूस्टर डोज निःशुल्क लगाया जा रहा था। कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत अब बिलासपुर के करीब 9.5 लाख लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनिल श्रीवास्तव, विजय सिंह, डॉ शेफाली कुमावत सिंह, डीआईओ मनोज सैमुअल, डीपीएम कु पियूली मजूमदार, सीपीएम डॉक्टर टार्जन आदिले, आरएमओ डॉ बुद्धेश्वर सिंह, डॉ अनुपम नाहक, डा. हेमंत कश्यप, पंकज सिंह उपस्थित रहे।

Author Profile
Latest entries
प्रशासन02/11/2026छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक निलंबित… 5 हजार पटवारियों को शो-कॉज नोटिस, संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप पर भी गिरी गाज
बिलासपुर01/11/2026आस्था के महापर्व छठ की तैयारी आरम्भ, तोरवा छठ घाट पर छठ घाट समिति पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ.. 26 वर्षों से अरपा तट पर लोक आस्था का संगम बन रहा छठ महापर्व, 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होंगे अनुष्ठान..
राजनीति01/11/2026कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ महाधरना कर मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा..
अपराध01/11/2026राजकिशोर नगर में आधी रात हंगामा, जन्मदिन के जश्न में मचा बवाल, अभय बरुआ और साथियों पर न्यायाधीश व परिजनों से मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों ने कराई FIR..
